Bihar

नेपाल में अपराधियों को गिरफ्तार करने गई बिहार पुलिस पर हमला, एक जवान को बंधक बनाया

नेपाल में अपराधियों को पकड़ने गई बिहार पुलिस पर वहां के नागरिकों ने हमला कर दिया। एक पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया और मारपीट की। बाद में उसे नेपाली पुलिस के हवाले कर दिया। नेपाली नागरिकों ने पुलिसकर्मी को जेल भेजने को लेकर नवलपुर के मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया। इस मामले में नेपाल के सरलाही जिले के डीएसपी विजय कुमार यादव ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद ही पुलिस जवान को मुक्त करेगी। फिलहाल पुलिस जवान का नाम सामने नहीं आया है। वह सोनबरसा थाना पुलिस में तैनात है।

भारत-नेपाल की सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार अपराधी लगातार लूट और डकैती की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बिहार पुलिस उन्हें पकड़ने जाती है तो वे नेपाल भाग जाते हैं।

सीतामढ़ी के ज्वेलर्स से लूटपाट के बाद डकैतों ने जेवर नेपाल के स्वर्ण व्यवसायियों को बेच दिया था। इसकी सूचना पर सोमवार को सीतामढ़ी जिले की पुलिस नवलपुर के स्वर्ण व्यवसायी गुड्डू साव से पूछताछ करने गई थी। इसी दौरान गुड्डू के शोर मचाने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया।

CCTV फुटेज भी मिला

इसी दौरान एक को छोड़कर सभी पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी से भाग निकले। नेपाली नागरिकों ने एक पुलिसकर्मी को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को खदेड़ने का एक CCTV फुटेज में सामने आया है। मंगलवार को बंधक पुलिस जवान को जेल भेजने के लिए नेपाल नागरिकों ने प्रदर्शन भी किया।

भारतीय पुलिस को छुड़ाने में लगी खुफिया एजेंसी

पुलिस अफसर पुलिस जवान को छुड़ाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले को लेकर खुफिया विभाग द्वारा पूरी रिपोर्ट की जानकारी ले ली गई है।

सीतामढ़ी जिले के हेड क्वार्टर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया की सोनबरसा थाना पुलिस की टीम डकैती के मामले में ही आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। यहां एक पुलिसकर्मी को पकड़ लिया गया। बुधवार को संभवत पुलिसकर्मी को छोड़ दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago