Bihar

बिहार में नहीं सुधर रहे रिश्वतखोर, सहरसा में 15 हज़ार लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथों गिरफ्तार

बिहार के सहरसा में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को निगरानी की टीम ने कहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनगांव पंचायत के राजस्व कर्मचारी संतोष झा को 15 हजार रुपया रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम ने उसे समाहरणालय के निकट से गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम उसे पटना लेकर चली गई.

राजस्व कर्मचारी ने पैसे की मांग की थी:

बनगांव पंचायत के रहुआमणि गांव निवासी मो. इसराफिल ने बताया कि बीते दिनों दो जमीन खरीदा था. उसने एक जमीन को बेच दिया था. जिसके दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन दिया था. जिसे अस्वीकृत कर दिया गया. आवेदन को स्वीकृत कराने को लेकर राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार झा से मिला. उन्हें जमीन के सभी कागजात दिखाया. जिसे देखकर उन्होंने पैसे की मांग की थी.

23 दिसंबर को दर्ज कराई थी शिकायत :

राजस्व कर्मचारी के पैसे की मांग के बाद बीते 23 दिसंबर को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. फिर 27 दिसंबर को उनके शिकायत की सत्यापन की गई. सत्यापन किए जाने के बाद बुधवार 4 जनवरी को निगरानी की टीम के साथ उनसे मिलने पहुंचा. राजस्व कर्मचारी को समाहरणालय के निकट बुलाया. जहां उनसे 15 हजार नकद दिया. इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

टीम में ये थे शामिल :

निगरानी विभाग टीम में डीएसपी के अलावे धावा दल प्रभारी आदित्य राज, एएसआई कौशल किशोर, ऋषिकेश सिंह, सिपाही शशिकांत सिंह, रणधीर कुमार, सत्यापनकर्ता दिवाकर सिंह और सूचक के साथ गवाह में बनगांव के टुन्ना मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago