समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ मन्नी सिंह को गोली तार जख्मी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
मुखिया के जख्मी पुत्र के बयान पर चकमेहसी थाना में बुधवार देर शाम दर्ज की गई प्राथमिकी में अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है। थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि मुखिया पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बदमाशों की पहचान के लिए गिरफ्तारी छापेमारी जारी है।
बताते चलें कि बीते शनिवार को मालीनगर खेल मैदान में स्व. मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान टूर्नामेंट के आयोजक सह मालीनगर के मुखिया पुत्र को बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद से मुखिया पुत्र का इलाज मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में जारी है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…