Bihar

पटना में अजब चोरी, मकान की छत पर लगे मोबाइल टॉवर को ही ले उड़े चोर, तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

राजधानी पटना में चोरों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि वह मोबाइल टॉवर तक चुराने से बाज नहीं आ रहे. पटना में मोबाइल टावर चोरी का एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जी बाग का है, जहां एक घर की छत पर लगे मोबाइल टॉवर की चोरी कर ली गई. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह मोबाइल टॉवर 2006 में लगाया गया था और एयरसेल कंपनी का था. लेकिन बाद में इसे जीटीएल कंपनी ने खरीद लिया था.

दरअसल, मोबाइल टॉवर जिस मकान पर लगा था, वहां कुछ लोग पहुंचे और खुद को जीटीएल कंपनी का कर्मी बताकर 4 घंटे तक मोबाइल टॉवर खोल कर निकल गए. कंपनी के मैनेजर को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उनकी तरफ से पीरबहोर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

मोबाइल टॉवर की कीमत 8 लाख रुपये

मोबाइल टॉवर की कुल कीमत 8 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है. जीटीएल कंपनी के मैनेजर मोहम्मद शाहनवाज अनवर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. दरअसल, कंपनी द्वारा पहले अपने स्तर पर इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही थी, जिसमें 4 महीने लग गये और अब 4 महीने बाद पुलिस को मोबाइल टॉवर चोरी की सूचना दी गई.

चार महीने पहले चोरी हुआ था टॉवर 

जीटीएल कंपनी के अधिकारियों ने 31 अगस्त 2022 को इस मोबाइल टॉवर का निरीक्षण किया था. तब पता चला कि मोबाइल टॉवर अपनी जगह पर नहीं है. पटना पुलिस की मानें तो फिलहाल आसपास के मकानों में लगे हुए हैं सीसीटीवी फुटेज से चोरों के बारे में जानकारी ली जा रही है. लेकिन पुलिस के लिए मामला सुलझाना इतना आसान नहीं होगा. दरअसल, 4 महीने पहले मोबाइल टॉवर खोल कर ले जाया गया था और 4 महीने पहले का सीसीटीवी फुटेज मिलना इतना आसान नहीं है. इसके पहले भी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के राजपूताना इलाके में मोबाइल टॉवर की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया था. इस मामले में भी पुलिस में केस दर्ज कराया गया था. गर्दनीबाग वाले मोबाइल टॉवर की कीमत 19 लाख रुपये बताई जा रही थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago