Bihar

बिहार में मौसम एक बार फिर से बदलेगा रंग, इन जिलों में हो सकती है बारिश, कुहासा और कनकनी बढ़ने की संभावना

बिहार में बीते एक सप्ताह पहले तक दिन में मौसम तेजी से बदल रहा था. गुनगुनी धूप निकल रही थी. लेकिन बीते शनिवार को हुई हल्की बूंदाबंदी के चलते पटना समेत कोसी के इलाके में मौसम ने तेजी से बदलाव हुआ है. पटना की बात करें तो यहां सुबह फिलहाल घना कोहरा छाया हुआ है. इसके अलावे पारा भी तेजी से लुढ़का है. जिस वजह से लोगों को ठंड महसूस हो रही है.

शाम में बढ़ेगी कनकनी

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश कम हो रही है. इस वजह से सूबे के कुछ इलाके में कोहरे के साथ-साथ लोगों को ठंड का सामाना करना पड़ रहा है. लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ होगा. 22 से 26 जनवरी के बीच पटना-भागलपुर और कोसी की कुछ इलाके में पश्चिमी हवा चलने की संभावना है. लेकिन इस दौरान लोगों को सूर्य देव के दर्शन होंगे.

23 जनवरी से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दिन में धूप निकलेगी. जिससे लोगों को ठंड में कमी महसूस होगी. इसके अलावे 23 जनवरी से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होगी. अभी बारिश की संभावना नहीं है. 23 जनवरी से ठंढ में कमी आने की संभावना है.

पटना मौसम विभाग की मानें तो राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण सेंट्रल भागों केे क्षेत्र पटना, छपरा और डेहरी में हल्की बारिश हुई. अन्य जिला शुष्क बने रहे. बंगाल की खाड़ी अरब सागर में राज्य में निचले वातावरण में नमी के कारण बिहार के दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं.

दो दिन तक हल्का से मध्यम कुहासा रहेगा

विभाग के मुताबिक उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व दक्षिण पूर्व में दो दिन तक हल्का कुहासा रहेगा. अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी हो सकती है. कृषि विज्ञानियों के अनुसार इस मौसम में झुलसा रोग का डर है. कृषि विभाग मे अभी तक बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

12 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

12 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

22 घंटे ago