Samastipur

वसंत पंचमी के नजदीक आने के साथ ही मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- वसंत पंचमी के नजदीक आने के साथ मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुट गए हैं। इधर बाजार भी सजावट के सामान से पट गया है। करीब एक पखवारा से चल रही शीतलहरी के कारण मूर्तिकारों के चेहरे मुरझाये हुए थे। उन्हें यह चिंता सता रही थी कि प्रतिमा का निर्माण कैसे पूरा होगा। लेकिन धूप निकलते ही मूर्तिकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा होगी।

धूप निकलने के साथ ही प्रतिमाओं का रंग-रोगन भी शुरू हो गया है। जितवारपुर के कुम्हार संजय कुमार ने बताया कि पिछले तीन पुस्त से उनका परिवार सरस्वती प्रतिमाओं का निर्माण कर रहा है। लगातार दो साल से प्रतिमाओं का डिमांड घट गया था। इस साल डिमांड में वृद्धि हुई है। हालांकि महंगाई के बीच मूर्ति का निर्माण कार्य घाटा का सौदा हो रहा है। शहर में 500 से लेकर 15 हजार तक की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। मूर्तियों की कीमत पिछले वर्ष से 25 प्रतिशत इस बार अधिक हो गई है।

पिछले वर्ष दो हजार से चार सौ रुपए तक की प्रतिमाओं का आर्डर मूर्तिकारों ने लिए थे। इस वर्ष सरस्वती प्रतिमाओं पर भी 25 प्रतिशत महंगाई की मार है। महंगाई की वजह से मूर्तियों की संख्या भी इस बार पिछले वर्ष की तुलना कम हो गई है। मूर्ति सजाने वाले सामग्री व कपड़े कि महंगाई भी अधिक है। लेकिन महंगाई के बावजूद यहां आस्था भारी दिख रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago