Bihar

गणतंत्र दिवस समारोह में मर्यादा भूल गए JDU और BJP नेता, हाथपाई के बाद एक दूसरे को दी गंदी- गंदी गाली

नवगछिया पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन के समय विधायक गोपाल मंडल और पूर्व सांसद अनिल यादव आपस में भिड़ गए। सीट पर बैठने को लेकर विवाद में दोनों नेता अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस पदाधिकारी दोनों जनप्रतिनिधियों से कह रहे थे कि गणतंत्र दिवस पर इस तरह असंसदीय भाषा का प्रयोग करना आप लोगों को शोभा नहीं दे रहा है, लेकिन नेताओं को कहां इससे फर्क पड़ रहा था। दोनों एक-दूसरे को खूब कोस रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों शांत हुए।

दरअसल, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती विधायक गोपाल मंडल के साथ आगे सोफे पर बैठे हुए थे। पूर्व सांसद अनिल यादव जदयू जिला अध्यक्ष को आगे की एक सीट छोड़कर बैठने के लिए बोल रहे थे। इसी बात को लेकर विधायक और पूर्व सांसद के बीच विवाद हो गया। पुलिस पदाधिकारी के समझाने पर विधायक और पूर्व सांसद अपनी-अपनी सीट पर बैठे।

अनिल यादव ने धमकी देने का आरोप लगाया

पूर्व सांसद का कहना था कि विधायक गोपाल मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। विरोध करने पर विधायक उठा लेने की धमकी देने लगे। इसपर पूर्व सांसद ने विधायक को इलाज कराने की बात कही। पूर्व सांसद ने प्रशासन से और अधिक गार्ड देने की मांग की है।

विधायक ने पूर्व सांसद पर लगाए आरोप

वहीं विधायक ने धमकाने की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष आगे बैठे हुए थे। पूर्व सांसद उन्हें पीछे जाकर बैठने के लिए बोल रहे थे। इसका विरोध करने पर पूर्व सांसद ने घर से उठा लेने की धमकी दी। साथ ही पत्रकारों से भी ठीक से पत्रकारिता करने की नसीहत दे डाली।

भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के विरोध नारेबाजी

बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेद्र ने नवगछिया भाजपा कार्यालय में विधायक गोपाल मंडल द्वारा पूर्व सांसद को धमकी देने की बात की निंदा की। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार और विधायक गोपाल मंडल के विरोध में नारेबाजी की। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मेरे आने से पहले घटना हुई है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की जांच की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

22 घंटे ago