Bihar

‘तेजस्वी बाबू शराब चालू करवा देहु’ बोले जीतनराम मांझी … प्रतिबंध हटने से 10 गुना बढ़ेगा पर्यटन

गया में भगवान बुद्ध की तपोभूमि बोधगया के कालचक्र मैदान में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सामने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने खुले मंच से फिर बिहार में शराबबंदी समाप्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी हटने से पर्यटन में 10 गुना बढ़ोतरी होगी। बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कहने से नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों को खाने-पीने के चीजों को प्रबंध करने से अंतरराष्ट्रीय स्थल कहलाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आ रहे पर्यटक यहां रुक ही नहीं रहे हैं, यहां थोड़ी देर घूमकर सीधे बनारस और पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग जा रहे हैं, जिससे राजस्व काफी नुकसान हो रहा है। जब बाहर के पर्यटक रुकेंगे ही नहीं तो विदेशी मुद्रा से राजस्व कैसे बढ़ेगा?

मांझी ने कहा कि हम सीएम नीतीश जी से अंदर-अंदर ही शराबबंदी को समाप्त करने के लिए मांग करेंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी से भी कह रहे हैं इसे समाप्त करने के लिए उन्हें कहे।

डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

बौद्ध महोत्सव का शुभारंभ डिप्टी सीएम ने किया। बौद्ध महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में सूफी गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके आगमन को लेकर बोधगया और गया के लोगों के बीच खासा उत्साह है। लोग दूर दूर से इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए आ रहे हैं।

गौरतलब है कि बौद्ध महोत्सव दो वर्ष बाद मनाया जा रहा है। कोरोना की वजह से महोत्सव नहीं मनाया जा रहा था, लेकिन अब कोरोना जैसी समस्या अब नहीं है। सब कुछ पटरी पर लौट चुका है। दलाईलामा भी करीब एक महीने के प्रवास के बाद लौट चुके हैं। लाखों बौद्ध श्रद्धालु अब तक गया इस वर्ष आ चुके हैं।

विदेशी कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विदेशी और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा 9 राज्यों का ग्राम श्री मेला भी आयोजित किया गया है। इस मेले में सभी 9 राज्य अपने अपने राज्य के उत्पाद का स्टाल लगाए गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ग्राम श्री मेले का जायजा लिया। साथ पूर्व मुख्य मंत्री मांझी, सहकारिता मंत्री, कृषि मंत्री हैं।

भाजपा भगाओ, बस एक ही एजेंडा : डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा मिशन भाजपा को भगाना है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बीते दिनों जदयू और राजद के बीच हुई डील से जुड़े बयान पर कहा कि डील क्या होती है। डील तो बस एक ही है हम लोगों की। बस इस प्रदेश से भाजपा को भगाओ सांप्रदायिक शक्तियों को भगाओ।

उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी को यदि कोई दिक्कत है तो उन्हें अपने नेतृत्व से बात करनी चाहिए। अभी हाल में वे जदयू में आए हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है। हमारे साथ भी थे तो उन्हें सम्मान दिया गया था। किसी बात की कोई डील नहीं है। साम्प्रदायिक शक्तियों को रोको व भाजपा भगाओ यही डील है।

सबको विचार रखने का हक

वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन के दौरान दिए गए वक्तव्य से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि यह उनका विचार है। विचार व्यक्त करने में कोई खराबी नहीं है। सबको विचार रखने का अधिकार है। रही बात शराबबंदी की तो यह निर्णय सभी दलों ने मिलकर लिया था। इसलिए इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। न ही कोई अभी इंप्लीमेंट किया जा सकता है। हम अकेले इस मसले पर निर्णय नहीं ले सकते और ना ही हमारे पास राइट है।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

9 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

11 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

15 घंटे ago