Bihar

बिहार: ईंट भट्टे में मजदूरी करने वाले संतोष को हाईकोर्ट के आदेश के बाद मिली सुरक्षा, हर वक्त तैनात रहेंगे बॉडीगार्ड

पटना हाई कोर्ट के निर्देश के बाद भागलपुर में ईंट-भट्टे में काम करने वाले मजदूर संतोष को सुरक्षा मुहैया कराया गया है. मजदूर संतोष ने खुद और परिवार की सुरक्षा को लेकर कोर्ट में न्याय की गुहार लगाया था. अब संतोष की सुरक्षा में हरवक्त एक बॉडीगार्ड तैनात रहेंगे. अपराधियों द्वारा बार-बार धमकी दिए जाने के बाद संतोष ने सुरक्षा के लिए कोर्ट में गुहार लगाई थी.

हाईकोर्ट ने मुहैया करवाया सुरक्षा:

बताया जाता है कि मजदूर संतोष की मां को गांव के कुछ लोगों ने डायन कहकर तंग किया करते थे. विरोध करने पर मारपीट भी करते थे. इससे परेशान होकर उसने थाने में दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया. जब इस बात की जानकारी दबंगों को लगी तो वे लोग केस उठाने को लेकर संतोष पर दबाव बनाने लगे. जब इसने केस उठाने से साफ इंकार कर दिया तो दबंगों ने संतोष के भाई की हत्या कर दी. जिसके बाद संतोष का पूरा परिवार डर गया और थाने में कार्रवाई करने की गुहार लगाई. जब उसकी थाना और डीएमपी ऑफिस में नहीं सुनी गई तो उसने पटना हाईकोर्ट का रूख किया. जहां कोर्ट ने संतोष को सुरक्षा मुहैया कराया है.

“अक्सर हमारे कंधों पर वीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा रहता है. आज पहली बाद आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है. संतोष की सुरक्षा अब हमारा दायित्व है. जबतक में हूं, तबतक इनकी जान की गारंटी मेरे ऊपर है. यदि कोई गली चलेगी तो सबसे पहले मेरे सीने पर लगेगी.”– जीतेंद्र, संतोष की सुरक्षा में लगे जवान

“संतोष और उनकी मां के गवाही के आधार पर आरोपी को सजा मिलेगी. आज से समय में डायन कहकर किसी को प्रताड़ित करना सही नहीं है. इतना ही नहीं महिला के बेटे की भी हत्या कर दी गई. बार-बार धमकी मिलने के बाद पिड़ित ने कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई थी. न्यायालय की पहल पर सुरक्षा दी गई है. इस तरह के फैसले से लोगों का न्यायपालिका के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगी.”-शिवानंद भारती, एडवोकेट

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

8 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

12 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

17 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

17 घंटे ago