Bihar

चुनाव आयोग की आइकॉन बनीं मैथिली ठाकुर, मतदाताओं को करेंगी जागरुक; मधुबनी की रह चुकीं हैं ब्रांड एंबेसडर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने अपना आइकॉन बनाया है। आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मैथिली ठाकुर बिहार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मैथिली को मधुबनी जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। मधुबनी जिले के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई थी।

आइकॉन बनने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा कि मेरे लिये ये अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं हमेशा अपना योगदान देने की कोशिश करते रहूंगी। आप सब का आशीर्वाद बना रहे। इससे पहले पिछले महीने बिहार के उद्योग विभाग ने मैथिली ठाकुर को बिहार के खादी, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के परिसर में आयोजित सादे समारोह में बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने मैथिली ठाकुर को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने संबंधी प्रपत्र सौंपा।

मैथिली ठाकुर संगीत की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है। अपनी अलग गायिकी से उन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो देश भर में स्टेज परफॉर्मेंश देती हैं। राइजिंग स्टार रनर-अप के साथ कई विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। वो राष्ट्रीय स्तर के सिंगिंग शो, इंडियन आइडियल जूनियर-2015, सारेगामापा सहित कई सिंगिंग रियालटी शो में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। मैथिली ठाकुर फिलहाल मैथिली, भोजपुरी, हिन्दी, पंजाबी, राजस्थानी के साथ कई अन्य भाषाओं में गीत गा रहीं हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago