Bihar

बिहार की धाकड़ पुलिस, बैंक लूटने से बचाने वाली दो बहादुर महिला सिपाही सम्मानित

बिहार के हाजीपुर में अदम्य साहस का परिचय देकर ग्रामीण बैंक को लूटने से बचाने वाली दो महिला सिपाहियों को एसपी ने अपने कक्ष में बुलाकर सम्मानित किया. एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में एसपी मनीष ने दोनों महिला सिपाही जूही और शांति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

बैंक लूटने से बचाने वाली महिला सिपाही सम्मानित: 

दोनों महिला सिपाही को इनाम स्वरूप नगद राशि भी दी गई है, जो महिला सिपाहियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इस बाबत एसपी मनीष ने बताया कि दोनों ही महिला सिपाहियों के साहस की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है. इस तरह का साहस कम ही देखने को मिलता है, जो पूरे वैशाली पुलिस के लिए गर्व की बात है.

“बुधवार को हथियारबंद चार अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने का प्रयास किया था. उस वक्त बैंक में 26 लाख रुपया कैश रखा हुआ था लेकिन बैंक में घुसने से पहले ही गेट पर तैनात दोनों महिला सिपाही अपराधियों से भीड़ गईं. जिसके कारण अपराधियों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी थी.”- मनीष, एसपी, वैशाली

अदम्य साहस का सीसीटीवी फुटेज आया सामने: 

दोनों महिला सिपाहियों के हौसले और साहस की हर तरफ सराहना की जा रही है. वहीं महिला सिपाहियों द्वारा लुटेरों को रोकने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. बैंक में लुटेरे लूट की नियत से घुस रहे थे. सभी हथियारों से लैस थे. सीसीटीवी वीडियो में यह भी दिख रहा है कि लुटेरों ने महिला सिपाही के ऊपर पिस्तौल तान दी थी.

भाग खड़े हुए थे लूटेरे:

हथियार के भय को दरकिनार कर महिला सिपाही ने अपराधियों से लोहा लिया. इन दोनों के सामने हथियारबंद अपराधियों के हौसले पस्त हो गए और वे भागने पर मजबूर हो गए. हालांकि बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों का अगर सहयोग मिलता तो लुटेरों को पकड़ भी लिया जाता.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

58 मिनट ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

1 घंटा ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago