बिहार महागठबंधन में दरार और बढ़ गई है। सत्ताधारी महागठबंधन में वार-पलटवार का दौर जारी है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लेकर जदयू और राजद में घमासान तेज है। रामचरितमानस के विवाद पर तेजस्वी यादव के द्वारा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बचाव किये जाने को लेकर अब जदयू उग्र हो गई है।
इस बीच जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा कि बढ़ता बिहार, नीतीश कुमार। चंद्रशेखर ने सोमवार को ट्वीट करते हुए एक नया नारा बुलंद किया है। ट्विटर पर शिक्षा मंत्री ने लिखा है कि “बुनियादी संसाधन उचित पाठन शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार। मंत्री ने जो पोस्ट किया है, उसमें बिहार के सरकारी स्कूलों में सर्वे होने के कार्यों के बारे में जानकारी है।
चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर महाभारत जारी है। उनके बयान पर भाजपा समेत सनातनियों ने भारी हमला बोला। इधर, चंद्रशेखर ने साफ-साफ कह दिया कि वो अपने बयान से किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे।
शिक्षा मंत्री ने इस स्कूलों में सर्वे कराने का जिम्मा ए.एन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज को दिया है। इस मॉडल के में कई चीजें प्रस्तावित हैं, जिसमें आवासीय विद्यालय की स्थापना, उन्नयन और नवीयन की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके लिए विभाग हर जिले में दो से तीन बेहतर स्कलों का आकलन करेंगे जिसमें भवन, भूमि सहित बाकी सुविधा उपलब्ध हैं।
इसके हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा के लिए ये कार्य किया जाएगा। बता दें कि चंद्रशेखर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रामचरितमानस को उन्होंने नालंदा के एक छात्रों के कार्यक्रम में नफरती फैलाने वाली किताब बताई थी। उनका कहना था कि इसमें निचली जाति के लोगों को शिक्षा नहीं प्रदान करने की बात कही गई है। साथ ही उनको कई तरह की गालियां दी गई है।
तेजस्वी यादव के संज्ञान में पूरा मामला है। हमें पूरी उम्मीद है कि तेजस्वी यादव बयान देने वाले नेताओं पर लगाम लगाएंगे और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इससे महागठबंधन जिन मुद्दों को लेकर चला है वह मुद्दे गौण नहीं होंगे। जबकि एक मंत्री ने तो धार्मिक भावना को लेकर ठेस पहुंचाया है और राजद के वरिष्ठ नेता उनके साथ हैं।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…