Bihar

बिहार: ‘माफ करिहे माई; गलत लड़की से पाला पड़ गईल’, कहते-कहते प्यार के चक्कर में युवक ने दे दी जान! जानें पूरा मामला

बेतिया में एक युवक की आत्महत्या करने से पहले का वीडियो सामने आया है; जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 40 सेकंड के इस वीडियो में युवक रोते हुए अपनी मां से ‘भोजपुरी भाषा’ में माफी मांग रहा है. बता दें कि 11 जनवरी को एक युवक का शव उसके गांव के एक बगीचे में आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला था.

वीडियो में युवक कहता है कि ‘माफ करिहे माई; ए जन्म में तोर कर्जा नईखे उतार सकत. गलत लड़की से पाला पड़ गईल, ऊ बर्बाद करके हमरा के छोड़लख. ओकरा से ऐतना लगाव हो गईल कि का बताईं; एक पल भी ओकरा बिना आदमी नईखे रह सकत. गलत लड़की से पला पड़ गईल. हमरा के त देले बिया धोखा के सजा त हम ओकरा के देबे करेम जरूर, बड़ी मजबूर बानीं. नईखे रह सकत ओकरा बिना एक पल भी. ऐतना लगाव हो गईल बा का बताईं. ओहि से मजबूरन ई कदम उठावे जात बानीं माफ करिए माई.

यह है पूरा मामला

बता दें कि बेतिया जिले में मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया पंचायत के गच्छूली टोला गांव से पूरब स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ से एक 17 वर्षीय युवक की शव लटका मिला था. शव की पहचान गच्छूली टोला गांव निवासी अवधेश पटेल के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में में हुई थी. घटना के संबंध में मृतक युवक के परिजन प्रेम प्रसंग एवं भूमि विवाद को लेकर हत्या का शक जता रहे थे.

वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची मझौलिया थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था. मृतक युवक के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है.

लड़के को एक साल से था प्रेम

मृत युवक मनीष की भाभी मधु देवी ने बताया कि मनीष करीब एक वर्ष से पंचायत के ही एक लड़की से प्यार करता था. लड़की भी मनीष से प्यार करती थी. मनीष बेतिया में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी प्रेमिका भी बेतिया में ही रहकर पढ़ाई करती थी.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

7 घंटे ago