Bihar

बिहार: रात के समय घर में लगी भीषण आग, पालतू कुत्ते ने कुछ ऐसे बचाई पूरे परिवार की जान और फिर त्याग दिये अपने प्राण

बिहार में फिर एकबार पालतू कुत्ते ने वफादारी निभाई और अपनी जान देकर मालिक समेत पूरे परिवार को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया. घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के गौरीचक गांव की है. जहां गुरुवार देर रात अचानक एक घर में भीषण आग लग गयी. गहरी नींद में सो रहा पूरा परिवार इससे अंजान था. आग की लपटें धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करता रहा. फिर दरवाजे पर बंधे डॉग ने अपनी ड्यूटी निभाई और सबकी जान बच गयी. लेकिन वफादार कुत्ते की जान नहीं बच सकी.

देर रात अचानक घर में लगी आग, गहरी नींद से सो रहे थे घरवाले
गौरीचक गांव में देर रात अचानक एक घर में आग लग गयी. आग की लपटें धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करने लगा और फैलने लगा. इसकी भनक घर के अंदर सो रहे लोगों को तो नहीं लगी लेकिन दरवाजे पर बंधा पालतू कुत्ता इस अनहोनी को भांप गया और जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया. कुत्ता तब तक भौंकता ही रहा जबतक इसकी जानकारी लोगों को नहीं लगी.

पालतू कुत्ता काफी जोर-जोर से भौंकने लगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गौरीचक गांव में नागेश्वर राय के दो मंजिले घर में ये आग लगी. देखते ही देखते पूरा घर जलने लगा. सभी अंदर गहरे नींद में सोए थे. अचानक जब पालतू कुत्ता काफी जोर-जोर से भौंकने लगा तो परिवार के सभी लोगों की नींद टूटी. देखा पूरा घर आग की चपेट में था.

कुत्ते की जलने से मौत

परिवार के लोगों ने हल्ला करना शुरू किया तो ग्रामीण भी आस-पास से जुटे. किसी तरह सबने घर के सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला. लेकिन घर के दरवाजे पर बंधे कुत्ते की जलने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि आग लगने से घर में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गये. दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago