Bihar

बीजेपी को राजद की ललकार, आलोक मेहता बोले- किसी की बपौती नहीं हिंदुत्व, नागपुर में बैठे हैं आज के ‘शोषक’

बिहार में इन दिनों सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है। भले ही लोकसभा चुनाव एक साल दूर हो लेकिन जीत के दावे सियासी दल करने लगे हैं। एक तरफ दरभंगा में बीजेपी राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी बिहार की 40 में से 36 सीटें जीतेगी। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने इस बयान को बोगस करार दिया तो अब वहीं नीतीश के मंत्री और आरजेडी नेता आलोक मेहता ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि हिंदुत्व किसी की बपौती नहीं है। आने वाले चुनाव में किसकी कितनी ताकत है पता चल जाएगा।

नागपुर में जो लोग बैठे हैं वो आज के शोषक हैं

राजद कार्यालय परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि नागपुर में जो लोग बैठे हुए है, वो आज शोषक है। जगदेव बाबू ने शोषक वर्ग के खिलाफ ही 100 में 90 भाग की हिस्सेदारी और हक की बात कही थी। और ये 10 फीसदी व्यवस्था के भाग हैं जो समय-समय पर बदलते रहते हैं।

आलोक मेहता ने कहा कि एक फरवरी को शहीद जगदेव प्रसाद शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम बापू सभागार में होगा। जिसका उद्घाटन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करेंगे। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंब भी मौजूद थे।

आलोक मेहता के बयान पर मचा था बवाल

इससे पहले राजस्व मंत्री आलोक मेहता के उस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। जिसमें मेहता ने कहा था कि जो लोग 10% आबादी के रूप में गिने जाते हैं, वो मंदिरों में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के एजेंट थे। जिसके बाद उन्होने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके और तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

मेहता ने कहा था कि मैंने किसी जाति के संदर्भ में बयान नहीं दिया। मेरे कहने का मतलब यह है कि हमेशा 90% आबादी जो उत्पीड़ित है और 10% आबादी जो उन पर शासन करती है, उसके बीच हमेशा लड़ाई होती रही है। पूर्व में आजादी के समय, 10% आबादी ब्रिटिश थी जबकि 90% आबादी मूल निवासी थी। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देने के लिए एक वीडियो भी जारी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

15 मिनट ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

1 घंटा ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

11 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

11 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

12 घंटे ago