Bihar

बिहार में कल से शुरू हो रही जातिगत जनगणना पर CM नीतीश कुमार ने कही ये बड़ी बात

बिहार में जातिगत जनगणना का पहला दौर शनिवार से शुरू हो रहा हैं. पहले चरण में आवासीय मकानों पर नंबर डाले जाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘समाधान यात्रा’ के दौरान आज शिवहर में कहा कि इस जनगणना के दौरान केवल जातियों की गणना नहीं बल्कि राज्य के हर परिवार के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी. उससे देश के विकास और समाज के उत्थान में बहुत फ़ायदा मिलेगा.

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पश्चिम चंपारण जिले से अपनी ‘समाधान यात्रा’ की शुरुआत की है. वह पांच से 29 जनवरी तक अपनी यात्रा के दौरान सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और लोगों से बातचीत भी करेंगे. अपनी इसी यात्रा के तहत बिहार के सीएम ने शिवहर में लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना के फायदे बताए.

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि ‘समाधान यात्रा’ का उद्देश्य लोगों की शिकायतों को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है. सीएम ने कहा कि हम लोगों की शिकायतों को समझने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जिससे हमें उनकी समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी. हम किए गए कार्यों और किए जाने वाले कार्यों का जायजा ले रहे हैं. हम सभी के साथ बैठक करेंगे. अधिकारी और एक महीने के बाद उनसे विस्तृत रिपोर्ट लेंगे”.

5 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया से शुरू हुई ये यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों को कवर करते हुए समाप्त होगी. यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम बिहार के कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago