Bihar

जलती आग पर नंगे पैर चले लोग, बिहार में यूं मनाई गई झील पूजा

बिहार के कटिहार जिले में जलते हुए अंगार में नंगे पैर चलकर लोगों ने झील पूजा मनाई. समेली प्रखंड के राजेंद्र पार्क में आयोजित इस तीन दिवसीय झील पूजा के आयोजन में जलते अंगार पर चलने को लेकर मान्यता यह है कि ऐसा करने से लोगों का मन्नत पूरा हो जाती है.

इस आयोजन में हजारों की संख्या में आसपास और दूर दराज के क्षेत्र से महिला, पुरुष, बच्चे बूढ़े सभी आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी हो इसके लिए नंगे पैर अंगारों पर चलते हैं. हालांकि यह देखना बेहद डरावना लगता है, लेकिन आस्था के नाम पर इस तीन दिवसीय आयोजन के समापन मौके पर आस्था के इस खेल को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची.

ऐसा कहा जाता है कि जिसकी मनोकामना पूरी हो जाती है वो इस झील पूजा को करवाते हैं. झील पूजा में भक्त बांस से बने कुंड के ऊपर चढ़कर आग पर चलते हैं. इसके बाद उन सभी श्रद्धालुओं के आंचल में फेंक कर प्रसाद दिया जाता है. श्रद्धालु उसी प्रसाद को ग्रहण करते हैं. बांझपन दूर होने, बीमारी से निरोग होने, नौकरी और रोजगार वृद्धि होने जैसे कई मुद्दों की मनोकामना पूरा होने की उम्मीद में आग के अंगार पर चलने के लिए कई लोग इस पूजा का हिस्सा बनते हैं.

मनोकामना पूरी होने पर खुले आसमान के नीचे कराते पूजा

श्रद्धालु की मानें तो जो सच्चे मन से झील पूजा करते हैं और अंगारों पर चलते हैं वो जलते नहीं हैं. फिर उनके मन की मुरादें, मनोकामनाएं पूरी होती है. इस तरह से चार दिनों तक चलने वाली इस झील पूजा का आयोजन किया जाता है. जिनकी मनोकामना पूरी हो जाती है वो कहीं भी खुले आसमान के नीचे मैदान में झील पूजा करवा सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

13 घंटे ago