Bihar

राजद-जदयू में विवाद: उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को जंगलराज की दिलायी याद, सार्वजनिक तौर पर दी खुली चेतावनी

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह लगातार सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं. खास कर वे सीए नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. अब उनके एक बयान पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आपत्ति जताते हुए तेजस्वी यादव से कहा है कि वे इस पर एक्शन लें. सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को एक तरफ जहां नाइट वॉचमैन कहा है तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर सोमवार को ‘मर्दानगी’ शब्द इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया है.

पहले उपेंद्र कुशवाहा का ये पोस्ट पढ़ें

“तेजस्वी जी, जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने एक माननीय विधायक के बयान को और उन्हें बताईए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है. वे उस शख्सियत को “शिखंडी” कह रहें हैं जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की “मर्दानगी” दिखाई थी, वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे. ऐसे बयानों से प्रदेश की लाखों-करोड़ों जनता एवं वर्तमान जद (यू) और तत्कालीन समता पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं की भावना को चोट पहुंचती है जिन्होंने उस दौर में नीतीश कुमार  जी का साथ-सहयोग दिया, कुर्बानी दी.”

आगे उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा- “सुधाकर जी को बताईए, कम से कम बिहार को उस खौफनाक मंजर से बाहर निकालने जैसे मर्दानगी भरे कार्यों के लिए तो‌ नीतीश कुमार जी को बिहार का इतिहास निश्चित ही याद करेगा. अब आप ही बताइए, अबतक जनता के आशीर्वाद से राज्य में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड कायम करने वाले इतने बड़े नेता को कोई ‘नाईट गॉर्ड’ कहे, यह बिहार की समस्त जनता का अपमान नहीं तो और क्या है? ऐसे बयानों पर जितनी जल्दी रोक लगे उतना श्रेयस्कर होगा. गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी.”

सुधाकर के इसी बयान पर कुशवाहा भड़के

सुधाकर सिंह ने 31 दिसंबर को एक पोर्टल पर बयान दिया कि तेजस्वी यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री नहीं हैं इसके लिए नीतीश कुमार दोषी हैं. नीतीश कुमार नाइट वॉचमैन के रूप में आए थे कि दो चार महीने वह मुख्यमंत्री रहेंगे और फिर तेजस्वी यादव सीएम बन जाएंगे. आज चार से पांच महीना होने जा रहा है तो इसके लिए दोषी नीतीश कुमार हैं. उनसे पूछा जाना चाहिए कि आप क्यों नहीं बनने दे रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

39 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago