Bihar

गलफ्रेंड से मिलने हवाई जहाज से बिहार पहुंचा सूडानी नागरिक: नेपाल में है प्रेमिका, बॉर्डर क्रॉस करते समय SSB ने गिरफ्तार किया

सूडान का युवक नेपाल की लड़की के प्यार में बेंगलुरु से हवाई जहाज से बिहार के दरंभगा पहुंचा। यहां से नेपाल जाने के लिए बॉर्डर क्रॉस कर रहा था, जिसे एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया।

उसे भारत-नेपाल सीमा पिपरौन जटही बॉर्डर से अवैध रूप से नेपाल में घुसते हुए पकड़ा गया है। गिरफ्तार सूडानी नागरिक की पहचान सूडान के खारतोम प्रदेश के मो. बराका इशांग मोरसाल के रूप में हुई है। वह भारत स्टूडेंट वीजा पर आया था। गिरफ्तार सूडानी नागरिक से पूछताछ में बताया कि वह नेपाल में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था।

इसलिए पकड़ में आया

सूडानी नागरिक 26 जनवरी को बेंगलुरु से दरभंगा स्पाइस जेट विमान से दरभंगा पहुंचा। इसके बाद प्राइवेट बस से पिपरौन जटही पहुंचकर नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। सीमा चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात एसएसबी के जवानों को शक हुआ। शक होते ही पूछताछ किया तो इसका खुलासा हुआ, क्योंकि भारत और नेपाली नागरिक के अलावे इस बॉर्डर से कोई दूसरा विदेशी नागरिक प्रवेश नहीं कर सकता है, जिसके लिए बिहार में इंटरग्रेट चेक पोस्ट रक्सौल और जोगबनी में ही अधिकृत है।

पहले भी जा चुका है जेल

वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पिपरौन एसएसबी के उप निरीक्षक हेमराज शर्मा पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद आईबी और एसएसबी के गहन पूछताछ किया गया, जिसमे सूडानी नागरिक ने बताया कि नेपाल में अपनी गर्लफ्रेंड कृति से मिलने जा रहा था, जहां एसएसबी के जवानों ने धर दबोच लिया।

स्टूडेंट वीजा पर आया, लौटा ही नहीं

पूछताछ में सूडानी नागरिक ने बताया कि उसका पासपोर्ट नई दिल्ली से 14 अक्टूबर 2021 को जारी हुआ है, जिसकी अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2031 तक है। हालांकि पुलिस के अनुसार यह संभव नहीं है। पासपोर्ट फर्जी हो सकता है। उसके पासपोर्ट की कल जांच कराई जाएगी। वो स्टूडेंट वीजा पर 7 अगस्त 2017 को कर्नाटक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु में बीसीए की पढ़ाई करने आया था, जो 2019 में समाप्त हो गया।

2022 में उसे बेंगलुरु पुलिस ने गैर कानूनी ढंग से भारत में रहने पर तीन महीने के लिए जेल भेज दिया था। फिलहाल जमानत पर बाहर है। जिसे एसएसबी ने हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा कि एसएसबी के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सूडानी नागरिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बहरहाल सूडानी नागरिक के गिरफ्तार होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

3 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

4 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

5 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

8 घंटे ago