Bihar

बिहार: उत्पाद विभाग की फर्जी टीम लेकर छापा मारने पहुंचा असली सिपाही, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, SP ने किया निलंबित

छपरा में जहरीली शराबकांड से 74 लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में शराबियों व धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम की सक्रियता जारी है। जगह-जगह छापामारी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण के बगहा से उत्पाद विभाग की फर्जी टीम के पकड़े जाने की खबर सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि उत्पाद विभाग की फर्जी टीम का नेतृत्व पुलिस में तैनात एक असली सिपाही कर रहा था। गांव वालों को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो बवाल मच गया। गांव में शराब के खिलाफ छापामारी करने पहुंची नकली टीम में शामिल पुलिस के जवान को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घंटों तक सभी को बंधक बनाकर रखा। बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महकमे में भी फर्जी छापामारी की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बगहा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा मटियरिया गांव में मंगलवार की रात पुलिस के कुछ जवान प्राइवेट लोगों के साथ टीम बनाकर शराब के खिलाफ छापामारी करने गए थे। टीम का नेतृत्व सिपाही भानु प्रताप सिंह कर रह था। छापामारी के दौरान एक युवक के साथ मारपीट के बाद ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद उत्पाद विभाग से जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि गांव में पहुंची टीम फर्जी है। उत्पाद विभाग की ओर से कोई टीम नहीं भेजी गई है।

एसपी ने सिपाही को सस्पेंड किया

फिर क्या था। गांव वालों ने सभी को रस्सी में बांधकर जमकर पीटा और नगर थाने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपित सिपाही की पहचान भानु प्रताप सिंह के तौर पर हुई। वह वर्तमान समय में बजरा टीम में तैनात है। पूर्व में इसकी तैनाती बगहा थाने में थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एसडीपीओ कैलाश प्रसाद को सौंप दी है।

कार्रवाई के नाम पर हो रही वसूली

इस संबंध में एसपी किरण कुमार गोरख जाधव का कहना है कि मामले की जानकारी सिपाही को निलंबित कर एसडीपीओ को जांच सौंप गई है। इसमें जो भी जवान शामिल होगा, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया जाता है कि छापामारी के नाम पर पुलिस के जवान स्थानीय युवकों के साथ मिलकर इसी तरह अवैध वसूली करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago