Bihar

जनता दरबार में फरयादी ने कर दी नीतीश की तारीफ़, कहा – CM हैं रियल विश्वकर्मा, जबसे बनी सरकार तबसे दिख रहा डेवलपमेंट

नए साल की शुरूआती सप्ताह में मख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को जनता के दरबार में मौजूद हैं। इस दौरान वो राज्य के कई जिलों से आये हुए 54 फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे हैं और इसका तुरंत निपटारा करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दे रहे हैं। नए साल के इस जनता दरबार कार्यक्रम में सीएम काफी एक्टिव भी दिख रहे हैं। इस कड़ी में आज एक बेहद ही रोचक वाकया देखने को मिला है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में आए एक फरियादी ने अपनी फ़रियाद पर सीएम को तुरंत निर्णय लेता देखकर भावुक हो गया और उसके द्वारा सीएम नीतीश की तुलना भगवान विशकर्मा से कर दिया गया। फ़रियाद ने अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि, जबसे आपकी सरकार आई है तबसे हमलोग बेहद खुश हैं। जब भी पटना आते हैं तो कुछ ने कुछ बदला हुआ ही दिखता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सर आप रियल में विश्वकर्मा हैं।

बता दें कि, यह फरियादी अपनी जमीन की समस्या को लेकर सीएम के पास आया था। उसने कहा कि, हमारा जमीन रोड पर हैं और उसमें मैं एक फैक्ट्री लगाना चाहता हूं लेकिन वहां के एक रंगदार द्वारा जबरदस्ती उसपर कब्ज़ा कर लिया। इसको लेकर कई बार हमलोग आवेदन दिए हैं लेकिन, कोई सुनता ही नहीं है। वह रंगदार बाकी के 10 किसानों के जमीन पर भी कब्ज़ा कर लिया है।

उसके कहा कि, सबसे बड़ी बात यह है कि यदि आप थाना के पास अपनी शिकायत लेकर जाते हैं और फ़ोन करते हैं तो उसके बारे में थाना के तरफ से सारी जानकारी रंगदार दी जाती है। इसी कारण हमलोग भी थाना में शिकायत नहीं कर पाते हैं। इसके बाद सीएम ने पास मौजूद अधिकारी को आवाज लगाई और कहा कि इस तरह का कोई गलत काम कर रहा है इस पर ध्यान दिजिए। इसको आप बिल्कुल अच्छी तरह से देखें।

गौरतलब हो कि, महीने के हर पहले और दूसरे सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं इस दौरान हुआ राज्य के तमाम जिलों से आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनते हैं और इसके निपटारे को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते हैं।इससे पहले सीएम का जनता दरबार 12 दिसंबर को लगा था जिसमें सीएम ने कुल 54 लोगों की शिकायतों को सुना और उसके तत्काल निवारण के लिए संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago