Bihar

बिहार में एक साथ 81 सरकारी डॉक्टर्स बर्खास्त, 5 साल से नहीं जा रहे थे अस्पताल

बिहार में एक साथ 81 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी पांच साल से अस्पताल नहीं आ रहे थे। इसमें से 17 चिकित्सा पदाधिकारियों के नाम भी प्रकाशित किया गया है। यह फैसला शुक्रवार को बिहार कैबिनेट में लिया गया है। कैबिनेट में 41 एजेंडे पास किए गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। राज्य के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए जनसहयोग से भूमि और भवन प्राप्त करने और नामकरण करने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई।

पटना लॉ कॉलेज में 189 नए पदों को मंजूरी

मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में कुल 18 विषयों में स्नातकोत्तर विभागों की स्थापना किया गया। पटना विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की स्थापना की गई। पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पटना विधि महाविद्यालय के लिए सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, प्राध्यापक के 148 और शिक्षकेत्तर कर्मियों के 41 यानी कि कुल 189 पदों के सृजन की मंजूरी दी गई।

जाति अधारित गणना के फार्म छापने के लिए एजेंसी तय

बिहार जाति आधारित गणना 2022 के लिए गणना प्रपत्र मुद्रण के लिए पश्चिम बंगाल राज्य के उपक्रम में मेसर्स सरस्वती प्रेस लिमिटेड को जिम्मेदारी की मंजूरी दी गई। वही, मेसर्स, पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 2-3, नलन्दा, श्री बिहार सोलर प्लांट unit-2,बांका, श्री बिहार सोलर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड,बांका, मेसर्स माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड मुजफ्फरपुर, मैसर्स आयोग एग्रो प्राइवेट लिमिटेड वैशाली, मैसर्स न्यू वे होम्स प्राइवेट लिमिटेड बेगूसराय, मैसर्स रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड भटगांव गलगलिया किशनगंज को वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने 5 साल से अनुपस्थित सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया, जिसमें निम्न डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया-

डॉ दीपक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, सहरसा

डॉ दीपक कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज, सुपौल

डॉक्टर अमीर रेहान लारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज

डॉ निशीथ कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौली, सिवान,

डॉ राहुल कुमार मंगलम, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल नवादा,

डॉ नम्रता सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, अरवल

डॉक्टर दिव्या किरण, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल जहानाबाद

डॉक्टर रंजना कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल मधुबनी

डॉ सुरैया तरन्नुम, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, सुपौल

डॉक्टर श्रवण ठाकुर, चिकित्सा पदाधिकारी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा, लखीसराय

डॉ शशि भूषण सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, गोपालगंज

डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुजफ्फरपुर

डॉक्टर शिव लोक नारायण अंबेडकर, चिकित्सा पदाधिकारी,रेफरल अस्पताल घोषी, जहानाबाद,

डॉक्टर प्रवीण कुमार साहू, चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल, घोसी जहानाबाद,

डॉ मनोज कुमार गहलोत, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, शेखपुरा

डॉ चंदन शेखर, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक अस्पताल केंद्र गोविंदपुर,नवादा,

डॉ आलोक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल खगड़िया, सभी को बर्खास्त किया जाता है

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

28 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago