Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर खराब मौसम ने रोकी राह; सोमवार को कोई विमान नहीं हुआ लैंड, फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री बेहाल

खराब मौसम के कारण सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से सभी विमानों को रद्द कर दिया गया। घना कोहरा और भीषण शीतलहरी के कारण एक भी विमान यहां नहीं पहुंचा। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट पर सोमवार अलसुबह से घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता 500 मीटर से भी कम हो गई थी। इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम के अभाव में इतनी कम दृश्यता में विमानों की लैंडिंग कराना संभव नहीं था। मौसम के मिजाज को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से न तो किसी विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई और न ही किसी को उड़ान भरने की।

इधर, विमानों को रद्द किए जाने की सूचना मिलने पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरू तक की यात्रा के लिए काफी संख्या में यात्रियों ने कई दिनों पूर्व ही टिकट बुक करा लिया था। विभिन्न शहरों से पहुंचने वाले यात्रियों को रिसीव करने पहुंचे लोगों को भी वहां से निराश होकर लौटना पड़ा। आशंका जतायी जा रही है कि खराब मौसम के कारण अगले कुछ दिनों तक विमानों के परिचालन पर असर पड़ सकता है।

रनवे की ग्राउंड लाइटिंग को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने 4 बार समय बढ़ाया। बावजूद ग्राउंड लाइटिंग का काम पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से इस वर्ष भी कुहासे में विमानाें का मूवमेंट बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने ग्राउंड लाइटिंग का काम 8 मई 2021 को पूरा करने की बात कही थी। किन्तु काम पूरा नहीं हुआ। दुबारा तिथि बढ़ाकर नवंबर 2021 किया गया। फिर भी ग्राउंड लाइटिंग का काम पूरा नहीं हुआ। तीसरी बार 31 मई 2022 की तिथि तय की गई। फिर भी काम पूरा नहीं हुआ। चाैथी बार इसे बढ़ा कर 31 अगस्त 2022 किया गया। बावजूद ग्राउंड लाइटिंग का काम पूरा नहीं हाे सका। अब यह काम इस वर्ष के मार्च तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब तक 12,58,448 यात्रियों ने टेक अवे व टेक ऑफ किया

दरभंगा एयरपाेर्ट की स्थापना के 25 माह 24 दिन हाे रहे हैं। इस दाैरान 8,601 विमानों से कुल 12,58,448 यात्रियों ने टेक अवे व टेक ऑफ किया। एक विमान से औसतन 143 हवाई यात्रियों ने सफर किया। प्रत्येक विमान में औसतन 81 प्रतिशत से अधिक बर्थ की बुकिंग यहां से हो प्रति दिन होती है। जबकि यहां यात्री सुविधाअाें की कमी है। यहां यात्रियाें के मूवमेंट के मुताबिक टर्मिनल है। यात्रियाें के ठहरने की व्यवस्था भी नहीं है। इतने दिनाें में ग्राउंड लाइटिंग का काम भी पूरा नहीं हाे पाया है। जबकि इस एयरपोर्ट से दरभंगा के अलावा आसपास के जिले के लोग भी हवाई यात्रा करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

9 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

23 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago