Bihar

CM नीतीश की उपेंद्र कुशवाहा को खऱी-खरी.. दो-तीन दफे बाहर गए फिर खुद आ भी गए, कह दीजिए हमसे बतिया लें

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। गया में समाधान यात्रा के दौरान मीडिया के उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर उन्होने कहा, कि जब वो स्वस्थ्य होकर वापस आएंगे, तो पूछेंगे कि क्या मामला है? उनसे कह दीजिए कि हमसे फोन पर बतिया लें। वैसे वो तीन बार पार्टी छोड़कर गए फिर वापस आए। वैसे सबको अधिकार है क्या करना है।

आपको बता दें उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने की सरगर्मी तेज हो गई हैं। दिल्ली एम्स में भर्ती कुशवाहा से मिलने के लिए बिहार बीजेपी के कई नेता पहुंचे। इसके बाद सियासी गलियारे में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़कर बीजेपी में जाने के कयास लगाए जाने लगे हैं। वे रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दो दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनसे मुलाकातों का दौर जारी है।

एम्स में बीजेपी नेताओं ने की थी मुलाकात

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा से शुक्रवार को दिल्ली एम्स में बिहार बीजेपी के नेता प्रेम रंजन पटेल, संजय टाइगर और योगेंद्र पासवान ने मुलाकात की। प्रेम रंजन पटेल ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है। इसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि कुशवाहा बीजेपी नेताओं से अपनी करीबियां बढ़ा रहे हैं और वे जेडीयू को छोड़कर कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

अनदेखी से नाराज चल रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा

माना जा रहा है कि जेडीयू द्वारा अनदेखी किए जाने के चलते उपेंद्र कुशवाहा पार्टी से नाराज हैं। पिछले दिनों उन्होंने आगामी मंत्रिपरिषद विस्तार में डिप्टी सीएम बनने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, बाद में सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि जेडीयू से किसी भी नेता को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। इससे कुशवाहा की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

नीतीश कुमार पर भी साध चुके हैं निशाना

इससे पहले भी उपेंद्र कई बार अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। पिछले हफ्ते शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में सीएम नीतीश पर हमला बोल दिया था। उन्होंने कहा कि शरद यादव अपने अंतिम समय में अकेले हो गए थे। जिन नेताओं को उन्होंने बनाया, वे भी साथ छोड़ गए। बीते नवंबर में उन्होंने शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था। कुशवाहा ने कहा था कि सिर्फ सरकार के कहने भर से शराबबंदी सफल नहीं हो जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago