Bihar

CM नीतीश के सामने युवक करने लगा आत्मदाह, पुलिस ने पकड़ा, सीतामढ़ी में समाधान यात्रा के दौरान हुई घटना

मुख्यमंत्री नीतीश आजकल समाधान यात्रा पर हैं. शुक्रवार को वो सीतामढ़ी जिले के भ्रमण पर रहे. इस दौरान एक युवक ने उनके सामने ही जान देने की कोशिश की है. यात्रा के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाहरणालय के परिचर्चा भवन के पास पहुंचे, युवक ने आत्मदाह करने लगा. हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया है. युवक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है.

2021 में हुई थी भाई की मौत, पुलिस ने हत्या को दुघर्टना बताया

जानकारी के अनुसार साल 2021 में आफताब के भाई जहांगीर आलम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. परिजनों ने जहांगीर की हत्या अपराधियों द्वारा करने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे दुर्घटना बता पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया. जहांगीर आलम का भाई पुलिस की जांच से असंतुष्ट था. बार बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही थी. वो दर दर भटक कर अब नीतीश कुमार से आखिरी उम्मीद लगा बैठा था. वो पुलिस के अंदर जड़ जमा हुए भ्रष्टाचार से मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहता था.

मुख्यमंत्री को बताना चाहता था अपनी पीड़ा 

उसे जैसे ही पता चला कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं, उसने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा बतानी चाही, लेकिन शुक्रवार को जब वो मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने में असफल रहा तो आत्मघाती कदम उठा लिया. उसे जानकारी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी आ रहे हैं. उसे कहा गया था कि मुख्यमंत्री लोगों से बात करेंगे. जब अपनी बात को सीएम नीतीश कुमार तक पहुंचाने में वो असफल रहा तो उसने मुख्यमंत्री के सामने जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

जेडीयू नेता पर हत्या का आरोपः

मामला 2021 का है. जेडीयू नेता शादाब अहमद खान पर आफताब के भाई जाहिद हुसैन की हत्या का आरोप है. 2 अक्टूबर 2021 को रीगा थाना क्षेत्र के भव्यपुर निवासी जाहिद हुसैन का शव नगर थाना क्षेत्र के कांटा चौक पर एनएच-77 के किनारे मिला था. इसको लेकर नगर थाने में जेडीयू नेता शादाब अहमद पर मामला दर्ज करवाया गया था. इसी को लेकर जाहिद के भाई आफताब आलम ने शुक्रवार को समाहरणालय के परिचर्चा भवन के समीप आत्मदाह की कोशिश की.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago