Bihar

बिहार : चलती बस में शिक्षिका के साथ रेप की कोशिश, खिड़की से कूदकर बचाई इज्जत, हालत नाजुक

बिहार के पूर्णिया में चलती बस में टीचर(35) से गैंगरेप की कोशिश की गई। बस के अंदर 6 युवकों ने पहले उसके साथ अश्लील हरकतें की। थोड़ी देर में वो लड़के रेप की कोशिश करने लगे। महिला को कुछ समझ नहीं आया तो वो चलती बस की खिड़की से नीचे कूद गई। उसकी हालत गंभीर है। सुबह लोगों को वह सड़क किनारे मिली। वो नेपाल की रहने वाली है।

लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि उसने बचाने की आवाज लगाई तो ड्राइवर ने बस रोकने की जगह स्पीड बढ़ा दी। वह बचने के लिए बस की खिड़की से कूद गई। युवती वैशाली से सिल्लीगुड़ी जा रही थी। बस पर कंचनजंघा लिखा था। वह बस में अकेली महिला यात्री थी।

घटना पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के पास की है। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया। फिलहाल वहीं उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में गंभीर चोट लगी है।

दार्जिलिंग में रहकर पढ़ाती है महिला

घायल महिला दार्जिलिंग के डोकेनडास की रहने वाली है। वह सिल्लीगुडी के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। वह नेपाल की नागरिक है और नेपाली भाषा में ही बात कर रही है।

महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती

मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ सिल्लीगुड़ी से बिहार आई थी। यहां से मैं वैशाली आ गई। मंगलवार रात को अकेले वैशाली से सिल्लीगुड़ी के लिए पश्चिम बंगाल नंबर की एक बस में चढ़ी थी। रात के समय बस में सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने मेरे साथ पहले छेड़खानी की, जब मैंने विरोध किया तो गैंगरेप की कोशिश करने लगे। इस पर मैंने आवाज लगाई, लेकिन ड्राइवर ने बस की स्पीड और तेज कर दी। मैं बचने के लिए चलती बस की खिड़की से नीचे कूद गई।

युवती के परिवार वाले बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से वैशाली गई थी। बीती रात को उसने फोन पर बताया कि वह वैशाली में बस से निकल चुकी है। उसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ पता नहीं है।

बस के ड्राइवर ने बचाने की बजाए बढ़ाई रफ्तार

बस के ड्राइवर और खलासी से बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन बस रोकने और बचाने के जगह बस को और तेज गति में चलाने लगा। जब उसने देखा कि कोई बचाने वाले नहीं है तो चलती बस की खिड़की से छलांग लगा दी। सुबह में लोगों ने युवती को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। घायल ने अपने फोन से परिजन को घटना की सूचना दी।

बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago