Bihar

बिहार में ओवैसी की राह रोकने के लिए नीतीश ने चला ये दांव, मुसलमानों को एकजुट करने के क्या मायने

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लोकसभा चुनाव में करीब 15 महीनों का वक्त बचा है। इसके एक साल बाद यानी 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव भी हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। उन्होंने मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए कमर कस ली है। इस कड़ी में नीतीश कुमार ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ हाल ही में एक बैठक की। यह बैठक बंद दरवाजे में हुई, मगर इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम तेजी से अपने पैर पसार रही है। ऐसे में जेडीयू और आरजेडी समेत महागठबंधन के अन्य दलों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए साल के मौके पर सोमवार को पटना स्थित अपने आवास पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया। बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। इस बैठक में सीएम नीतीश ने मुस्लिम समाज के लोगों से बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां लोगों को बरगलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही हैं। अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होना होगा। नीतीश ने कहा कि मुस्लिमों को राजनीतिक रूप से कहीं और बंटने की जरूरत नहीं है। यानी कि उनका इशारा साफ था कि मुस्लिम आगामी चुनावों में भी महागठबंधन को छोड़कर कहीं और वोट न दें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के संग बैठक में असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी बीजेपी के इशारे पर काम करते हैं। वह बीजेपी की बी टीम हैं। ये लोग देश की पहचान मिटाने में लगे हैं। ये भड़काऊ भाषा बोलकर तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीमांचल में होगा भारी घमासान

आगामी लोकसभा चुनाव में जेडीयू महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल समेत अन्य दल नीतीश कुमार की पार्टी के साथ रहेंगे। दूसरी ओर, बीजेपी के लिए पूरा बिहार खुला मैदान बन गया है। भगवा पार्टी मुस्लिम बाहुल्य इलाके सीमांचल में भी अपनी पैठ जमाने में जुटी है। पिछले चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी सीमांचल में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 में सीमांचल की लोकसभा सीटों पर मुस्लिम वोटों का बिखराव होने की पूरी संभावना है। इससे महागठबंधन के खेमे में चिंता बढ़ गई है। ऐसे में 2024 और 2025 के चुनावों में सीमांचल मेंं भारी राजनीतिक घमासान होने के आसार नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी जेडीयू, आरजेडी पर संशय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के अन्य नेता असदुद्दीन ओवैसी फैक्टर की काट ढूंढ़ने में लगे हैं। सीएम नीतीश की मुस्लिम बुद्धिजीवियों संग गुप्त बैठक के मायने भी इसी ओर निकाले जा रहे हैं। गोपालगंज सीट पर पिछले साल हुए उपचुनाव में भी ओवैसी की पार्टी ने 11 हजार वोट काटकर आरजेडी का खेल खराब कर दिया था और गठबंधन की हार हुई थी। एक बात तो तय है कि आगामी चुनावों में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर AIMIM महागठबंधन का गेम जरूर बिगाड़ेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

1 घंटा ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

2 घंटे ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

4 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

4 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

8 घंटे ago