बुधवार को BSSC अभ्यर्थियों (BSSC Protest) ने महाआंदोलन का आगाज किया था. अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज गेट से पैदल मार्च निकाला था. पैदल मार्च सुबह 11.15 बजे शुरू हुई थी .लेकिन इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया था. वहीं, अब पुलिस ने इस मामले में 5 अभ्यर्थियों को पकड़ा है और दंडाधिकारी आदित्य विक्रम के बयान पर कोतवाली थाने में इन पांचों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है. साथ ही साथ 1000 अज्ञात अभ्यर्थियों पर भी मुकदमा किया गया है. फिलहाल पांचों अभ्यर्थियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है.
आपको बता दें कि, पटना कॉलेज गेट से डाकबंगला चौराहा तक अभ्यर्थियों का पैदल मार्च निकालना था. इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया. पुलिस (Patna Police) ने लाठियां मार-मार कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया था . इस दौरान पटना के डाकबंगला चौराहे के आस-पास की सड़कें रणक्षेत्र में तब्दील हो गई थी. कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आई हैं. अभ्यर्थी BSSC की सभी पालियों की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं.
अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें
◾BSSC की दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा भी रद्द हो.
◾परीक्षा की OMR की कार्बन कॉपी परीक्षार्थियों को दी जाए.
◾परीक्षा का क्वेश्चेन बुकलेट परीक्षार्थियों को दिया जाए.
◾परीक्षा की आंसर शीट भी की जाए जारी.
◾रिजल्ट के साथ कट ऑफ और मार्क्स हो जारी.
◾प्रश्न पत्र लीक मामले में CBI जांच कराई जाए.
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…
समस्तीपुर : जिले में अप्रैल से जमीन खरीदना महंगा होने जा रहा है। लंबे अंतराल…