Bihar

नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन सरकार में हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा; बीजेपी का आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम लिये बिना कहा कि चुनाव के समय 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाले की कलम आज कहीं खो गई है। आरोप लगाया कि बिहार के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है, हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है और इसमें पूरी तरह सरकार शामिल है। शराबबंदी की आड़ में शराब की बिक्री करवायी जा रही है। इस कारण जहरीली शराब की शिकार आम जनता हो रही है।

लोकसभा चुनाव में यूपी-बिहार की 120 सीटें जीतेंगे : केशव मौर्य

दरभंगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी-बिहार की सभी 120 सीटें जीतेगी और केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगी। दरभंगा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

केशव मौर्य ने कहा कि जब तक बीजेपी से गठबंधन कर नीतीश सीएम रहे, बिहार में विकास होता रहा। लेकिन उन्होंने धोखा देकर पुन: बिहार को 30 साल पीछे धकेल दिया। नीतीश ने लालू के साथ मिलकर जो सपने बुने हैं उसका परिणाम तीन उपचुनावों में दिखा है। आने वाले समय में पूरी पिक्चर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ कागज पर सफल नहीं होगी। बिहार के युवराज ने चुनाव से पूर्व सत्ता में आने पर 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार में आते ही युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।

निवेशकों के मन में बना हुआ है डर

मौर्य ने कहा कि बिहार में कोई इसलिए निवेश नहीं कर रहा है क्योंकि उनके मन में डर बना हुआ है कि यहां न उनका निवेश सुरक्षित रहेगा न निवेशक सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में केंद्र प्रायोजित गरीब कल्याण योजनाओं को लटकाया जा रहा है। गरीबों के लिए नरेंद्र मोदी ने सीता माता की धरती दरभंगा में एम्स देने की घोषणा की। इसके बाद करीब 13 करोड़ से मिट्टी भराई का काम हुआ लेकिन अब नीतीश कुमार एम्स की जगह बदलने की बात करते हैं। यह साजिश सिर्फ केंद्र की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लटकाने के लिए की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

1 घंटा ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

2 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

11 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

11 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

13 घंटे ago