Bihar

बिहार में ठंड बनी जानलेवा, बेगूसराय स्टेशन पर पानी पीते-पीते गिर कर मरा यात्री

बिहार में शीतलहर अब जानलेवा होती जा रही है. बिहार में भीषण शीतलहर और बढ़ते ठंड से लोगों की मौत भी होने लगी है. बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत ठंड के कारण मौत हो गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सूबे में ठंड में और बढ़ोतरी होगी. जानकारी के अनुसार बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक यात्री की मौत हो गयी. स्टेशन पर बैठे यात्रियों ने ठंड से मौत की आशंका जतायी है.

स्टेशन पर बैठे यात्री की मौत

जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे प्लेटफार्म संख्या एक से सूचना मिली कि एक यात्री पानी पीते-पीते कपकपा कर गिर गया है. सूचना मिलते ही उक्त यात्री को आनन-फानन में सदर अस्पताल इलाज के लिये ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत यात्री की पहचान नहीं हुई है. मामला दर्ज करते हुए मृतक के शव को स्टेशन पर मौजूद मर्चरी में रखा गया है. मृतक यात्री की पहचान करने में रेलवे पुलिस जुटी है.

एक दिन पहले औरंगाबाद में दो लोगों की हुई थी मौत

औरंगाबाद शहर में ठंड लगने से वार्ड पार्षद के भाई सहित दो लोगो की मौत होने का मामला सामने आया है. ठंड की चपेट में आने से गंगटी निवासी कबिलास ठाकुर व व्यवसायी मृत्युंजय अग्रहरी की मौत हो गयी. मृतक मृत्युंजय अग्रहरी के भाई व वार्ड पार्षद रंजय अग्रहरी ने बताया की अचानक ठंड के कारण तबियत बिगड़ी, तो सदर अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उपचार किया व ठंड का असर बताया. अचानक कुछ ही घंटों बाद स्थिति काफी बिगड़ गयी, तो डॉक्टरों ने बाहर जाने के लिए कहा और थोड़े ही देर बाद दम तोड़ दिया.

नवादा में भी ठंड से एक युवक की गयी जान

वहीं, मृतक कबिलास ठाकुर के बेटे दीपक ठाकुर ने बताया की ठंड लगने से अचानक गिर पड़े. इलाज के लिए जमुहार ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. एक दिन पहले नवादा के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गुरुवार को अजय चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार की मौत अत्यधिक ठंड लगने के कारण हो गई. परिजन के अनुसार उसकी मौत ठंड लगने से हो गयी. किशोर की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago