जनता दल यूनाइटेड में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर घमासान मचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा के खिलाफ बड़े-बड़े बयान दिए हैं उनके समर्थन में पार्टी के कई नेता कुशवाहा पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता रहे अजय आलोक ने उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अजय आलोक ने नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मति मारी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदरूनी विवादों के बीच जदयू से निष्कासित प्रवक्ता अजय आलोक ने उपेंद्र कुशवाहा से से मुलाकात की बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गुप्त बातचीत हुई। बंद कमरे में हुई इस मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। इसके कई राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं।
कुशवाहा से मुलाकात पर अजय आलोक ने मीडिया कर्मियों के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से उपेंद्र कुशवाहा से मिलते रहे हैं। इसी क्रम में दोनों की भेंट हुई है। लेकिन, नीतीश कुमार पर हमला करना अजय आलोक नहीं भूले।
उन्होंने कहा कि नीतीशजी मतिभ्रम के शिकार हो गए हैं और मतिभ्रम में ऐसी हरकतें होती रहती हैं। अजय आलोक ने उपेंद्र कुशवाहा के स्टैंड को सपोर्ट किया और कहा कि पार्टी में रहते हुए आवाज उठाई है, जो अच्छी परंपरा है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को बार-बार पार्टी में बुलाया गया। नीतीश कुमार को जब तक जरूरत समझ में आई उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को बुला लिया। एक सवाल के जवाब में अजय आलोक ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की रीढ़ की हड्डी अभी बची हुई है इसलिए विरोध करने में सक्षम हैं। उन्होंने तंज कसा की पार्टी के अंदर अन्य कई नेताओं की रीढ़ में हड्डी है ही नहीं।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…