Bihar

बिहार में महंगी होगी बिजली..फिक्स चार्ज में बड़ा बदलाव, ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका

बिहार वालों पर अप्रैल से बढ़े हुए बिजली बिल की बोझ पड़ सकता है.बिजली कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दर में 2.56 रुपये से लेकर 3.40 रुपए तक प्रति यूनिट बढ़ोतरी किए जाने का प्रस्ताव दिया है. बिजली कंपनी के इस प्रस्ताव पर 20 जनवरी सुनवाई होगी और फिर मार्च तक आयोग इस पर अपना फैसला सुनाएगा. बिहार में बिजली के दाम बढ़ाने की बात ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी कर चुके हैं. उन्होंने नवंबर में कहा था कि बिहार में बिजली के दाम में 10 फीसदी तक बढोतरी हो सकती है.

ये है एक्ट में प्रावधान

ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि ‘कानून में इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में जो प्रावधान है उसके अनुसार होल्डिंग कंपनी ऑटोनोमस बॉडी है. ये अपना प्रस्ताव सरकार को देने के बजाय राज्य की रेगुलेटरी कमीशन को देती है. रेगुलेटरी कमीशन जनसुनवाई करता है. उसी के बाद वह रेट फाइनल करता है. यह दोनों स्वतंत्र बॉडी है जो समीक्षा करने के बाद बिजली की दरों पर अनुशंसा करते हैं. इसलिए रेट हर साल कुछ ना कुछ तो बढ़ाना ही होगा.’

इतनी होगी बढ़ोतरी

बिजली कंपनी ने  ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में दोगुना और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में ढाई गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है. इन प्रस्तावों पर 20 को बाल्मिकीनगर, 24 को कैमूर, 27 को भागलपुर, 1 फरवरी को अरवल, 10 को पूर्णिया और 17 पटना में जनसुनवाई होगी. आयोग के अध्यक्ष और सदस्य उपभोक्ताओं के पक्ष के साथ साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सुनेंगे.सुनवाई के बाद फैसला 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक लागू होगा.

अभी ये देना होता है बिल

फिलवक्त बिहार में बिजली के रेट कई राज्यों से ज्यादा हैं.बिहार में अभी शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक 6.10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होता है. बिहार सरकार 1.83 रुपये का अनुदान भी देती है. वहीं 101 से 200 यूनिट तक 6.95 रुपये और 200 यूनिट से ऊपर 8.05 रुपये प्रति यूनिट का रेट तय है.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

44 मिनट ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

49 मिनट ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

4 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

4 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

4 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

7 घंटे ago