Bihar

बिहार में खड़गे की अगुवाई में शुरू होगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, समस्तीपुर समेत 17 जिलों से होकर गुजरेगी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत जल्द ही बिहार में होने वाली है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 5 जनवरी से यात्रा की शुरूआत बिहार के बांका से की जाएगी. बांका से शुरू होकर भारत जोड़ो यात्रा 1023 किलोमीटर तय करने के बाद बोधयगा में समाप्त होगी. कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर जिलेवार रूट जारी कर दिया गया है. कांग्रेस के अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे यात्रा को बांका से रवाना करेंगे. यात्रा बांका के मंदार पर्वत से शुरू की जाएगी और बोधगया में यात्रा का समापन होगा.

इससे पहले बिहार में भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत 28 दिसंबर से होने वाली थी लेकिन अब ये 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी. भारत जोड़े यात्रा में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे. 5 जनवरी 2023 से बिहार में शुरू होनेवाली यात्रा 17 जिलों से होकर गुजरेगी. शेष 21 जिलों में अलग से यात्रा निकाली जाएगी.

60 दिनों की यात्रा में 100 मूल यात्री शामिल रहेंगे. यात्रा को बांका से बोधगया तक ले जाएंगे. बांका से शुरू होकर भारत जोड़ो यात्रा भागलपुर-नवगछिया-खगड़िया-बेगूसराय-समस्तीपुर-दरभंगा के बाद मधुबनी-सीतामढ़ी-शिवहर-मुजफ्फरपुर के बाद वैशाली-पटना-आरा-बक्सर-कैमूर-सासाराम-औरंगाबाद-गया होते हुए बोधगया में रुकेगी.

3 जनवरी से फिर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से दिल्ली में विश्राम पर है. 3 जनवरी से दिल्ली से फिर से शुरू होकर यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी. इसको लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा के रूट का निरीक्षण करने में लगे हुए हैं. इस क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शास्त्री पार्क, सीलमपुर रूट का निरीक्षण किया और कहा कि 24 तारीख को जब यात्रा दिल्ली पहुंची, तो लोगों का अपार जनसमर्थन हमने देखा. राहुल जी के साथ लाखों लोग चले. स्वभाविक है कि 3 तारीख को भी यही उम्मीद है.

राहुल गांधी की यात्रा 3 तारीख को हनुमान जी मंदिर यमुना बाजार वाले मरघट वाले बाबा से लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क, सीलमपुर, गोंडा होते हुए गोकुल पुरी होते हुए लोनी की तरफ आगे बढ़ेगी. फिर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. उसी रूट का निरीक्षण करने हम सब आए हुए हैं. हम देख रहे हैं कि रोड में कोई ऐसी दिक्कत ऐसी परेशानी तो नहीं है जहां प्रशासन को हमें अवगत कराना है. वहां प्रशासन को अवगत कराएंगे और जो भूमिका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की है वह भूमिका हम लोग निभाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

7 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

10 घंटे ago