Bihar

बिहार की राजनीति में फिर आने वाला है तूफान! कल पटना में 12 बजे उपेंद्र कुशवाहा करेंगे बड़ा ऐलान

बिहार की राजनीति में एकबार फिर से तूफान आने वाला है। इस बार तूफान उठने की उम्मीद नीतीश कुमार की पार्टी से है। पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कल एक बड़ा राजनीतिक खुलासा करने वाले हैं। इस बाबत उन्होंने पटना में दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कांफ्रेंस में वे JDU से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा से इस्तीफा देने की मांग की थी।

‘मीडिया के जरिए बातचीत की शुरुआत नीतीश कुमार ने की’

वहीं इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि वे कुछ खास सलाहकारों से घिरे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वे पार्टी छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाले हैं और पार्टी को बचाने की अंतिम लड़ाई लड़ेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मीडिया के जरिए मुझसे बातचीत की शुरुआत नीतीश कुमार ने की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 2 साल में मुझे खुद से फोन नहीं किया, मैंने ही जब जरूरत हुई नीतीश कुमार से फोन कर बात की।

‘जब जब पार्टी कमजोर हुई तब मेरी खोज हुई’

उन्होंने नीतीश कुमार के ‘आए और गए’ बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी के अध्यक्ष से लेकर अधिकांश लोग आए और गए वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद भी कई लोग सत्तासुख के लिए आए हैं। नीतीश कुमार के साथ सत्ता में बैठे ज्यादातर लोग आए गए वाले हैं। ज्यादातर नेता समता पार्टी के दौर से उनके साथ आते जाते रहे, मैं ‘आए गए’ वालों में से नहीं हूं। कुशवाहा ने साफ लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री अभी भी बुलाएंगे तो बात करने जाऊंगा। उन्होंने दावे के साथ यह भी कहा कि वे पार्टी में बुलाने पर ही आए हैं। जब जब पार्टी कमजोर हुई है तब उनकी खोज हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago