Bihar

बिहार में बड़ा हादसा, ट्रक और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत; एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरा एक ऑटो ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से शवों को ऑटो से बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा है.

दिघरी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के हाइवे-81 दिघरी पेट्रोल पंप के पास ऑटो ट्रक से टकरा गया. इससे ऑटो में सवार 8 सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

यूपी के उन्नाव जिले में सुबह 4 बजे हुआ भीषण हादसा

उधर, सोमवार को ही यूपी के उन्नाव जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक डीसीएम में पीछे चल रही स्लीपर बस टकरा गई. इसमें बस में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई

उन्नाव औरास थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 268 पर सोमवार सुबह चार बजे कोहरे के चलते लखनऊ की ओर एक डीसीएम धीमी रफ्तार में जा रहा था. पीछे से गुजरात के राजकोट से लखीमपुर के तिकुनिया बॉर्डर जा रही स्लीपर बस टकराई गई. हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

हादसे की सूचना मिलने पर औरास प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. हसनगंज के एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर तत्काल प्रभाव से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

25 मिनट ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

12 घंटे ago