Bihar

मैट्रिक व इंटर परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक, सिर्फ चप्पल पहनकर मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

BSEB Bihar Board Exam 2023: परीक्षार्थी इस बार इंटर और मैट्रिक की परीक्षा जूता मोजा पहनकर नहीं दे पाएंगे। बिहार बोर्ड ने इसे पहन परीक्षा देने पर पाबंदी लगा दी है। परीक्षा केंदों पर परीक्षार्थियों को सिर्फ चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी सभी केंद्राधीक्षकों, जिलाधिकारी, डीईओ और डीपीओ दी गई हैं। बोर्ड के अनुसार, जो भी परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने आते हैं तो केंद्र के बाहर ही उन्हें जूता-मोजा खोलना होगा। ऐसे छात्र खाली पांव ही बैठकर बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

मालूम हो कि पिछले कई सालों से फरवरी माह के पहले सप्ताह तक काफी ठंड होती थी। ऐसे में इंटर व मैट्रिक परीक्षा में बोर्ड द्वारा जूता मोजा पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती थी। इस बार ठंड कम है तो बोर्ड ने जूता मोजा पहनने पर रोक लगा दी। इंटर वार्षिक परीक्षा एक से 11 फरवरी तक होगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक ली जायेगी।

परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले तक मिलेगा प्रवेश :

बिहार बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले तक प्रवेश मिलेगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इसके लिए 9.20 तक प्रवेश मिलेगा। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे शुरू होगी। इसके लिए 1.35 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचने का निर्देश बोर्ड ने जारी किया हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के ताजपुर रोड स्थित होटल में एसी का कॉपर वायर काटते युवक को कर्मियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…

2 घंटे ago

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार का जिक्र, INDIA गठबंधन छोड़ने पर क्या लिखा

Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…

9 घंटे ago

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

1 दिन ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

2 दिन ago