Bihar

बिहार में भी कंझावला जैसा कांड, ऑटो चालक ने डेढ़ किलोमीटर तक युवक को घसीटा

दिल्ली की अंजलि की ही तरह बिहार के सहरसा जिले में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है. जहां एक युवक को ऑटो चालक डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा और फिर उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को ओटो ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक सवार युवक चलती ओटो में फस गया और फिर ओटो चालक बेरहमी से जख्मी युवक को तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा और अंधेरे का फायदा उठाकर जख्मी हालात में युवक को छोड़कर भाग गया. स्थानीय लोगो ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की स्तिथि बेहद गंभीर है.

युवक का काटना पड़ सकता है पैर 

सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि युवक के कमर से नीचे की पूरे पांव की हड्डी चूर चूर हो चुकी है साथ ही काफी ब्लड भी लॉस हो चुका है. इसलिए जरूरत पड़ी तो युवक को बचाने के लिए उसका पांव काटना पड़ सकता है.

बता दें कि जख्मी युवक की पहचान नौहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव का 25 वर्षीय कोमल कुमार के रूप में हुई है. मुंगेर से बाइक पर सवार होकर वो अपने बाबा की मौत की खबर सुनकर उनके दाहसंस्कार में शामिल होने जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र स्थित हेमपुर अपने गांव आ रहा था. तब ही विहरा थाना क्षेत्र के दोरमा ब्रम्ह स्थान के पास ये हादसा हो गया. बेरहम ओटो चालक का अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ओटो चालक की तलाश में जुट गई है.

ऑटो चालक की अब तक नहीं हो सकी है पहचान 

वहीं, जैसे ही परिजन को हादसा की जानकारी मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. फिलहाल जख्मी युवक सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जाएगी लेकिन फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं सकी है. लेकिन सवाल ये उठता है कि जब ऑटो चालक ने युवक को तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता तो क्या किसी ने भी उसे नहीं देखा था.

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

41 मिनट ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

2 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

3 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

4 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

5 घंटे ago