भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JLNMCH) में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई निर्मल चौबे की मौत हो गई है। इस पर परिवार और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है।
हंगामा कर रहे लोगों ने अस्पताल अधीक्षक असीम कुमार दास को घेर लिया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। समझाने पर परिवार वाले नहीं मानें। उनकी मांग पर एक डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया।
निर्मल चौबे 65 वर्ष के थे। वह आर्मी से रिटायर्ड थे। शाम 4 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले आया गया था। परिवार के मुताबिक अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन आईसीयू में डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
हंगामे पर डॉक्टर सस्पेंड
परिवार और उनके साथ आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए अड़ गए। इस पर अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टर विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया। आर्मी से रिटायर थे।
परिवार का आरोप ICU में डॉक्टर नहीं थे
परिवार का आरोप है कि ICU में डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं थे। JLNMCH जैसे अस्पताल में ICU में वक्त पर डॉक्टर का मौजूद नहीं होना बड़ी लापरवाही है। मौके पर सिटी डीएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। बाद में जब डॉक्टर को निलंबित किया गया तो हंगामा बंद हुआ।
सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री आएंगे
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे अभी हैदराबाद में हैं। वह सुबह भागलपुर पहुंचेंगे। भागलपुर के माणिक सरकार कालीबाड़ी में परिवार रहता है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…