Bihar

बिहार : आज खुलेगा जीविका दीदी का पहला नीरा कैफे, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

बिहारशरीफ के टाउनहॉल में शुक्रवार को कैफे गार्डेन के तर्ज पर जीविका दीदियों की ओर से नीरा कैफे की शुरुआत की जायेगी. इस कैफे का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस ओपन कैफे सेंटर में नीरा से जुड़े सभी सामान उपलब्ध होंगे. इसके संचालन के लिए सीएलएफ फंड देगी. साथ ही लोग वहां तरह-तरह के लजीज नाश्ते के साथ चाय और कॉफी का स्वाद ले सकेंगे.

कैफै में मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला सामान

नीरा कैफे के संचालन की जिम्मेदारी शक्ति जीविका महिला सहकारी समिति को दी गयी है. इसके संचालन से दीदियों की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आयेगा. यहां मिलने वाला हर सामान सेहत के लिहाज से उच्च गुणवत्ता वाला होगा. बाजार में मिलने वाली खाने की चीज यहां पर सस्ती होगी. इस दौरान हाइजीन का भी खास ख्याल रखा जायेगा.

गुड़, पेड़ा, आइसक्रीम, लड्डू, बरफी सहित कई आइटम

डीपीएम संजय प्रसाद ने बताया कि अंजु देवी, नीलम देवी, बिंदु देवी, सुशीला देवी, विमला देवी, माला देवी और चिंता देवी का चयन कैफेटेरिया संभालने के लिए किया गया है. यहां पर नीरा के अलावा गुड़, पेड़ा, आइसक्रीम, लड्डू, बरफी, जैम, मीठा हलवा, पकौड़ा, केक, कुकीज सहित कई तरह की मिठाइयां बनायी जायेंगी.

सरकारी अस्पतालों में दीदी की रसोई का संचालन किया जा रहा है

डीपीएम ने बताया यहां मौजूद सभी सरकारी अस्पतालों में दीदी की रसोई का संचालन किया जा रहा है. यहां मरीजों के साथ उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को उच्च गुणवत्ता का खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही पटना में आज की तारीख में दीदी की रसोई बैंक, अस्पतालों, छात्रावास, निजी संस्थानों आदि में भी चलायी जा रही है. इसी तर्ज पर शहर के टाउन हॉल में जीविका दीदी का नीरा कैफे का संचालन किया जायेगा.

सामुदायिक समन्वयक संगीता कुमारी ने बताया कि इस ओपन कैफे सेंटर से कई महिलाओं को जोड़ा गया है. वे देवधा गांव की रहने वाली हैं. इन सभी महिलाओं को पहले फेज में सदर अस्पताल स्थित जीविका की रसोई में प्रशिक्षित किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

2 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

10 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago