Bihar

नये साल में ट्विटर, व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए भी बिहार पुलिस से कर सकेंगे शिकायत, योजना पर चल रहा काम

नये साल में आम लोग बिहार पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया हैंडल यानी ट्विटर, फेसबुक या वाट्सअप से जुड़ कर अपनी शिकायत कर सकेंगे. इनके माध्यम से महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान भी होगा. इन सोशल मीडिया हैंडल को यूजर फ्रेंडली बनाने और इनके माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के तत्काल निबटारे को लेकर पुलिस मुख्यालय मैकेनिज्म डेवलप करने में जुटी हुई है.

सोमवार को एडीजी (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया हैंडल्स से सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर मैकेनिज्म डेवलप करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे पहले बिहार पुलिस के नाम से मिलते-जुलते वाट्सअप ग्रुप या फेसबुक ट्विटर अकाउंट चलाने वाले लोगों को चेतावनी दी गयी है कि वे ऐसे अकाउंट बंद कर दें.

मुख्यालय की जानकारी में ऐसे कई अकाउंट हैं, जिनमें बिहार पुलिस का आधिकारिक लोगो, चित्र या मिलते-जुलते नाम रखे गये हैं. ऐसे लोगों को एक जनवरी तक की मोहलत दी गयी है कि वे इन अकाउंट को बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार पुलिस का ट्विटर पर एकमात्र वेरिफाइड अकाउंट है, जिस पर आधिकारिक सूचनाएं दी जा रही हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago