Bihar

शराबबंदी वाले बिहार के थाने की हाजत में शराब पार्टी करते पकड़े गए कैदी, दो पुलिस वाले भी अरेस्ट

पटना के पालीगंज मद्यनिषेध एवं उत्पाद थाना की हाजत में शराब पार्टी करते हुए पांच कैदी व दो सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक थाना के बंदरबगीचा के पास स्थित मद्यनिषेध एवं उत्पाद थाना पालीगंज के हाजत में बंद कैदी के द्वारा शराब पार्टी चल रही थी। किसी ने चुपके से मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पुलिस कप्तान को मिली तो महकमे में खलबली मच गयी।

पुलिस वाले कर रहे थे मदद

एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पालीगंज अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को दिया। एएसपी ने एक टीम गठित मद्यनिषेध एवं उत्पाद थाना को घेरकर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने पाया कि हाजत में बंद पांच कैदी शराब पार्टी कर रहे हैं और ड्यूटी में तैनात दो सिपाही उनकी मदद कर रहे थे। मौके से शराब भी बरामद हुई है। सभी को तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हाजत में किसने पहुंचाई शराब

अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार की देर शाम सूचना मिली कि पालीगंज के मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के थाने में बिक्रम थाना क्षेत्र के करसा के कुंदन कुमार, चंदन कुमार, रामजी मांझी एवं संजय कुमार को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। सभी को हाजत में बंद कर दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद सभी हाजत में शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ।

हाजत में शराब पार्टी का वीडियो देख पुलिस भी चौंक गई। जिसके बाद रेड कर पांचों कैदी के साथ डयूटी में तैनात दो पुलिसकर्मी (गृहरक्षक) सियाराम मंडल एवं छोटेलाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के मुताबिक सभी गिरफ्तार पुलिसकर्मी एवं कैदी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कैसे हाजत में पहुंची। इसमें कौन कौन अधिकारी शामिल हैं?

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

5 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago