Bihar

ठंड में पशुओं के बचाव को पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पशुओं को ठंड से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग गंभीर है। उपनिदेशक डॉ. रमाकांत प्रसाद ने सभी जिला पशुपालन पदाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने पशुपालकों को 23 बिंदुओं पर एहतियात बरतने की सलाह दी है। एडवाइजरी में खासकर पोषक तत्वों से भरपूर चारा दाना को आवश्यक बताया गया है।

नवजात, श्वास संकट से बीमार, दुग्धकारी व कमजोर पशुओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता जतायी है। पशुपालकों को मौसम पूर्वानुमान की जानकारी रखने का निर्देश दिया गया है। शीत लहर से पशुओं के बचाव की पूर्व तैयारी करने को कहा है। रात में पशुओं के रहने वाले स्थान को ढक कर रखने का निर्देश दिया गया है।

पशुओं के बिस्तर पर सूखे पुआल की व्यवस्था करने, खुरहा, पीपीआर सहित अन्य रोग से बचाव को लेकर टीकाकरण कराना चाहिए। पशुओं को स्वच्छ नाद में हल्का गर्म पानी दिन में तीन-चार बार देना चाहिए। ठंड में पशुओं को खुले स्थान में नहीं छोड़ना चाहिए, बीमार पशुओं को अच्छे चिकित्सक से इलाज करवानी चाहिए। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को एडवाइजरी की जानकारी पशुपालकों को देने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

13 घंटे ago