बिहार के नए DGP RS भट्टी तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे. पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को उन्होंने जिलों के एसएसपी, एसपी, SDPO और एसएचओ के साथ बैठक की और गुरुवार को वह तेजस्वी यादव से मिलने पहुंच गए. यहां उनकी मुलाक़ात बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से हुई. DGP यहां लॉ एंड ऑर्डर पर भी चर्चा की. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव और DGP बिहार के बीच कानून व्यवस्था को कैसे पटरी पर लाया जाए इसको लेकर चर्चा की गई है.
बिहार के नए DGP आरएस भट्टी लालू यादव के कार्यकाल में अहम जिम्मेदारी निभाते रहे हैं. उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान आरएस भट्टी लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज के भी एसपी रहे हैं. लालू यादव उन्हें कई अहम मामलों की जांच करने देते थे. वहीं सीएम नीतीश के भी काफी करीबी रहे है.
छपरा में डॉक्टर के बेटे के अपहरण के बाद लालू यादव ने उन्हें गोपालगंज से बुलाकर मामले की जांच सौपी थी. तब भट्टी को उस मामले में सफलता भी मिली थी और पुलिस ने डॉक्टर के अपहृत बेटे को छुड़ा लिया था. आरएस भट्टी जब बिहार के DGP बने हैं तब उनके पास बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की चुनौती है. भट्टी इस चुनौती से लड़ने के लिए तैयार दिख रहे हैं. बुधवार को उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक में साफ संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे.
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…