Bihar

तेजस्वी यादव को कब मुख्यमंत्री बनाएंगे नीतीश, क्या सितंबर में कही जगदानंद सिंह की बात 2023 में सच होगी ?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले नालंदा में तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। नीतीश ने कहा कि हमने काफी काम किया, अब तेजस्वी आगे करते रहेंगे। आपलोग अब इन्हें आगे बढ़ाएं। नीतीश ने तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के साथ ही लोगों से अपील कर सहमति ली। इस दौरान तेजस्वी काफी भावुक हो गए।

बता दें कि इसी वर्ष सितंबर माह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव 2023 में मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश का नेतृत्व करेंगे। जगदानंद सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार ने जो घोषणा की है, उसके अनुसार हमें लगता है कि वे 2022 बीतने के बाद देश की लड़ाई लड़ेंगे और 2023 में बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्वी के हाथों के सौंप देंगे। सीएम पद के साथ ही तेजस्वी बिहार की कमान संभालेंगे।

सोमवार को नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कभी समाज जोड़ने से इतर की बात सोची भी नहीं। जबकि, ‘वे लोग’ दिन-रात आपसी भाईचारे को मिटाने पर तूले रहते हैं। जब तेजस्वी मेरे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, तब वे और अधिक सक्रिय हो जाएंगे। जाति, मजहब, संप्रदाय, धर्म व अन्य वर्गों में बांटने की कोशिश जी-जान से करेंगे। लेकिन, आपलोग इस भूल-भुलैया में न आइयेगा। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें केन्द्र से थोड़ी भी मदद मिल जाये तो बिहार को उन पांच राज्यों में ला खड़ा करूंगा, जो विकसित हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी बोल चुके हैं कि अब तेजस्वी यादव को ही आगे बढ़ाना है। नीतीश कुमार नई पीढ़ी को अब आगे बढ़ाना चाहते हैं, ऐसा वो पहले भी जगजाहिर कर चुके हैं। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव को देखते हुए कहा था कि इन लोगों को आगे बढ़ाना है, हमें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। वहीं, नालंदा में एक बार फिर नीतीश कुमार ने इस बात को दोहराया है। इससे कयास लगाया जा सकता है कि जेडीयू का भी भविष्य तेजस्वी यादव ही होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

9 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

9 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

13 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

15 घंटे ago