Bihar

तेजस्वी को CM बनाने की तैयारी कर रहे नीतीश, इसीलिये खरीद रहे जेट प्लेन: सुशील मोदी

एक बार फिर से बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार अब तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने की तैयारी कर रहे हैं. दरअसल, मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट में इस बात का भी फैसला लिया गया है कि एक जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर बिहार सरकार खरीदेगी. अब इसपर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने सीएम नीतीश पर करारा हमला बोला है.

बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ तेजस्वी यादव के दवाब में आकर ही जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि इसके पीछे एक बड़ा राज ये है कि नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की तैयारी में जुटे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे हैं और इसलिए वो जेट प्लेन खरीद रहे हैं ताकी सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव जेट प्लेन से घूम सके. सुशील मोदी ने कहा कि दूसरे राज्यों की सरकारें जेट प्लेन या हेलीकॉप्टर कभी भी नहीं खरीदतीं. लीज पर हेलीकॉप्टर खरीदती हैं. लीज पर प्लेन लेने से के बाद सिर्फ उसका मेन्टेनेन्स का खर्च ही देना पड़ा है लेकिन सीएम नीतीश पहले प्लेन खरीदेंगे और फिर उसके मेंटेनेंट पर रुपए खर्च करेंगे.

सीएम नीतीश द्वारा पीएम मोदी के साथ बैठक में दूरी बनाए जाने पर भी सुशील मोदी ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने बीजेपी को धोखा दिया है. इसलिए ही वो पीएम नरेंद्र मोदी से आंख नहीं मिला पा रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें ये लग रहा है कि वो किस मुंह से पीएम का सामना करेंगे? लेकिन सीएम नीतीश कबतक बचेंगे? एक ना एक दिन उन्हें पीएम मोदी के सामने आना ही पड़ेगा. जब पीएम बिहार के दौरे पर आएंगे तो उन्हें उनका स्वागत करने जाना ही पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

22 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

4 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

20 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

21 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

21 घंटे ago