Bihar

बिहार: शिक्षक के साथ आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़ी गई रसोइया, विरोध करने गई महिला के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

वैशाली जिले से सरकारी स्कूल में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें तीनों महिलाएं आपस में भिड़ते दिख रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि मामला क्या है। दरअसल, यहां एक शिक्षक एक महिला कर्मी के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। जब दूसरी महिला ने शिक्षक को ऐसा करते देखा तो वह विरोध पर उतर आई। लेकिन जिस महिला के साथ शिक्षक पकड़ा गया वही दूसरी महिला के साथ मारपीट करने लगी।

वीडियो में तीन महिलाएं लड़ती-झगड़ती दिख रही है। ये तीनों स्कूल की रसोइया है। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमोली का है। यहां एक शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार उर्फ बबलू एक महिलाकर्मी के साथ पकड़ा गया। दूसरी महिला ने दोनों को इस हाल में पकड़ा तो वह विरोध करने लगी। लेकिन आरोपी महिला दूसरी महिला के साथ ही भीड़ गई और मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हम जनप्रतिनिधियों से बात कर आवेदन भी देंगे। वे रसोइया और शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार का विरोध कर रहे हैं। वहीं, आरोपी शिक्षक ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। ये महिलाएं किस बात पर झगड़ा कर रही है ये मुझे नहीं पता।

ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि इसके लिए पातेपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद राय एवं बीडीओ मनोज कुमार राय को भी मामले से अवगत करा दिया गया। इस मामले को लेकर अगर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होगी तो सभी ग्रामीण मिलकर स्कूल में तालाबंदी करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।

वहीं इस मामले में उक्त शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की विद्यालय के रसोइया द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है। रसोइया के बीच हुए झगड़ा लड़ाई से उनका कोई लेना देना नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago