Bihar

CM हाउस से चंद कदम की दूरी पर स्टेट गेस्ट हाउस के कैंपस में मिली शराब की बोतल, मचा हड़कंप

एक ओर बिहार के छपरा, सीवान और बेगूसराय में जहरीली शराब से 64 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना के वीवीआईपी इलाके के स्टेट गेस्ट हाउस में शराब की बोतल मिल रही है. दरअसल बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को स्टेट गेस्ट हाउस में शराब की एक खाली बोतल दिखी. बोतल कूडे़ की ढे़र पर फेंकी हुई थी. इसे देख कर मालूम पर रहा था कि पीने के बाद उसे छिपाने के मकसद से कूड़े की ढ़ेर में छिपाने की कोशिश की गई थी.

यह मामला शुक्रवार की शाम का है. कूड़े की ढ़ेर पर खाली शराब की बोतल मिलने के बाद वहां के कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की गई. बता दें, पटना में गेस्ट हाउस सीएम आवास के बगल में स्थित है. स्टेट गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से बातचीत में पता चला कि स्टेट गेस्ट हाउस के प्रबंधन का जिम्मा आउटसोर्सिंग के जरिए एन कुमार एसोसिएट नाम की कंपनी के पास है. जानकारी मिलने के बाद कुछ स्टाफ ने पार्किंग के पास कूड़े की ढ़ेर की पास जाकर खाली पड़े शराब की बोतल को देखा. फिर मीडिया को बरगलाने की कोशिशों में जुट गया.

इसी बीच किसी ने चुपके से जाकर कूड़े के ढ़ेर के पास रखे शराब की खाली बोतल को वहां हटा दिया. लेकिन, तब तक यहां की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगी. मुख्यमंत्री आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्टेट गेस्ट हाउस है. संभावना जताई जा रही है कि सख्त सुरक्षा वाले इस एरिया में शराब की बोतल लेकर कोई स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचा. शराब पी और फिर खाली बोतल को वहीं फेंक दिया. सवाल यही है कि इस जगह पर किसने इस तरह का दुःसाहस किया.

विधानसभा परिसर में भी मिली थी शराब की बोतल 

स्टेट गेस्ट हाउस में हर वक्त बड़े नेता और मंत्री आते-जाते रहते हैं. इस मामले की वास्तविकता और हकीकत तो सामने आएगी. जब पुलिस इस मामले का अपने स्तर पर अनुसंधान करेगी तो पुलिस की जांच से हो पता चल सकेगा. वहीं इससे पहले पिछले साल विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया था. इस मामले की जांच के लिए करने खुद डीजीपी पहुंचे थे. अभी तक इस मामले में रिपोर्ट भी नहीं आई है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से लौट रहे मरीज, कुत्ता के काटने पर निजी अस्पतालों की ओर गरीब मरीजों को करना पड़ रहा रूख

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा वापस

समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…

4 घंटे ago

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

14 घंटे ago