सारण शराबकांड मामले को लेकर जनअधिकार पार्टी (जाप) सुप्रीमो पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि अवैध शराब का पूरा कारोबार भाजपा नेताओं के संरक्षण में चल रहा है। पटना में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा के 60 फीसदी से अधिक जिलाध्यक्ष शराब मामले में पकड़े गये हैं। अब वे किस मुंह से दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि शराब कारोबार में लिप्त लोगों का उनसे सीधा रिश्ता है।
उन्होंने इस कांड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों दूधनाथ सिंह, अनिल सिंह, पूर्व मुखिया परमार, धनंजय सिंह, सुमित, संदीप, युवराज और सुधीर की संलिप्तता की भी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मशरक के सभी पूर्व थानाध्यक्षों की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की है। श्री यादव ने इस कांड में मारे गये सभी लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू मौजूद थे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…
समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो…