Bihar

SSC GD Constable Admit Card : यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

एसएससी सेंट्रल रीजन, प्रयागराज ने भी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी और बिहार के अभ्यर्थी ssc-cr.org पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले अधिकांश एसएससी रीजन की वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। एसएससी मध्य प्रदेश रीजन ने भी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं जिन्हें sscmpr.org पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। वेस्टर्न रीजन (महाराष्ट्र, गोवा व गुजरात) के एडमिट भी sscwr.net पर जारी किए जा चुके हैं। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र चंडीगढ़ (हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर व हिमाचल) के एडमिट कार्ड भी sscnwr.org पर जारी किए गए हैं।

एडमिट कार्ड डायरेक्ट  लिंक

इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल के बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सशस्त्रत्त् सीमा बल (एसएसबी), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), असम राइफल्स में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही के 45000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। जीडी कांस्टेबल का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा। एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।

इस बार जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से अलग होगी। पहले जहां डेढ़ घंटे का पेपर होता था, अब पेपर एक घंटे का हुआ करेगा। अब पेपर में 100 की बजाय 80 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग पहले की तरह होगी लेकिन पहले जहां गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटता था अब आधा अंक कटा करेगा।

चयन – सबसे पहले लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा। पीईटी CAPF कराएगी।

लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 40-40 मार्क्स के होंगे। पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

1 घंटा ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

5 घंटे ago