Bihar

NCP अध्यक्ष शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार का रहने वाला है आरोपी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार को मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक, शरद पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ पर धमकी भरे फोन कॉल आए जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। फोन करने वाले ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

फोन करने वाले आरोपी ने हिंदी में धमकी दी। पुलिस के मुताबिक फोन करने वाले की पहचान हो गई है और वह बिहार का रहने वाला है। इससे पहले भी इसी शख्स ने पवार को फोन कर धमकी दी थी। पहले उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था।

कहा जा रहा है कि पुलिस धमके देने वाले शख्स को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

7 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

7 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago